Connect with us

उधम सिंह नगर

कोचिंग सेंटर के मैनेजर का अपहरण कर 50 लाख की फिरौती मांगने का खुलासा होगा आज

सीएन, रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर जिला मुख्यालय के आवास विकास स्थित कैंडिड इमिग्रेशन आईईएलटीएस कोचिंग सेंटर के मैनेजर सतवंत सिंह का दिनदहाड़े अपहरण कर 50 लाख की फिरौती मांगने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने देर रात सितारगंज से तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। आरोपी पीलीभीत (यूपी) के बताए जा रहे हैं। सतवंत सिंह मूल रूप से जिला रामपुर के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक बुधवार दोपहर को सतवंत किसी काम से बैंक गए थे। करीब तीन बजे बाद से उनसे कोचिंग और परिवार वालों का संपर्क नहीं हो पाया। कुछ देर बाद कोचिंग के हेड ऑफिस चंडीगढ़ में एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने सतवंत के अपहरण की सूचना दी। कुछ देर बाद फिर आई एक और कॉल में सतवंत की सलामती के लिए 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई। इसकी सूचना कोचिंग के हेड ऑफिस से सतवंत के परिजनों के पास आई। परिजनों ने देर शाम पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सर्विलांस और सीसीटीवी की मदद से सतवंत की खोजबीन शुरू कर दी। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया की सतवंत की खोजबीन के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में पुलिस टीमें लगा गईं। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने देर रात सितारगंज से तीन आरोपियों को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी दो वाहनों से आए थे। मामला लेनदेन का भी बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस आज बृहस्पतिवार को इस मामले का खुलासा करने की बात कह रही है।

Continue Reading
You may also like...

More in उधम सिंह नगर

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING