Connect with us

क्राइम

सौतेली मां ने संपत्ति के लिए अपनी एक बेटी को खाने में जहर दे डाला

सीएन, हरिद्वार। सौतेली मां ने संपत्ति के लिए अपनी एक बेटी को खाने में जहर दे दिया। बड़ी बहनों ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका अल्ट्रासाउंड किया गया। जिसमें पेट में पारा पाया गया है। हालत गंभीर देखते हुए युवती को एम्स में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।रुङकी के गंगनहर कोतवाली प्रभारी इश्वार्य पाल ने बताया की ईशा कटारिया निवासी प्रीत विहार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दो दिन पूर्व उसकी बहन निम्मी को सौतेली मां ने खाने में जहर दे दिया था। जिसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया गया था। जहां उसे डॉक्टरों ने एम्स में भर्ती करवाया गया था।वहां अल्ट्रासाउंड किया गया तो पता चला कि उसके पेट में पारा पाया गया है। बताया कि उसकी सौतेली मां उनसे अच्छा बर्ताव नहीं करती है और उसके पहले पति से एक बेटा है। सौतेली मां मकान पर कब्जा कर उन्हे बाहर निकाल देना चाहती है।

Continue Reading
You may also like...

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING