Connect with us

क्राइम

शिक्षक ने विदेशी छात्रा से छेड़छाड़ की, धरा गया

सीएन, मसूरी। शहर के आवासीय स्कूल के हॉस्टल में शिक्षक ने विदेशी छात्रा से छेड़छाड़ की। छात्रा यूरोप के एक देश की रहने वाली है और इस स्कूल में 12वीं में पढ़ती है। इधर, शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया।
मसूरी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक गिरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि तिब्बतन होम्स स्कूल के प्रिंसिपल ने शनिवार को कोतवाली पहुंचकर छेड़छाड़ की घटना की सूचना दी। इसके बाद पुलिस टीम स्कूल पहुंची और पीड़ित छात्रा से पूछताछ की। पीड़िता ने आरोप लगाया कि शिक्षक सोनम शिरिंग गलत इरादे से उसके कमरे में घुसा और उसने उसके साथ छेड़छाड़ की। छात्रा ने पुलिस के बताया कि, किसी तरह उसने शिक्षक से खुद को बचाया और स्कूल के स्टाफ को सूचना दी।
कोतवाल ने बताया कि, पुलिस ने छात्रा के आरोपों की शुरुआती जांच के बाद आरोपी सोनम शिरिंग पुत्र सन्डुप (35 वर्ष) निवासी तिब्बतन सेटलमेंट टिकीलिंग सहस्रधारा रोड, देहरादून को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो ऐक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि, इस पूरे मामले की जांच महिला दारोगा पिंकी पंवार करेंगी।

Continue Reading
You may also like...

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING