Connect with us

उधम सिंह नगर

ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, पांच लोग घायल

मदद मांगने को लेकर लाठी डंडे और पथराव से दोनों पक्षों की दो महिला घायल
सीएन, रुद्रपुर।
चारे का कट्टा उठाने में मदद मांगने को लेकर ट्रांजिट कैंप, रुद्रपुर में दो पक्षों में खूनी झड़प हो गई। लाठी डंडे और पथराव से दोनों पक्षों की दो महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। बाद में लोगों ने बीच बचाव कर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर छह लोगों को नामजद करते हुए 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शास्त्री नगर, ट्रांजिट कैंप निवासी नन्नी देवी ने बताया कि वे लोग जानवर पालकर जीवन यापन करते हैं। गुरुवार रात 10 बजे उसका पति राजपाल चारा बेचने वाले अमर सिंह की दुकान में गया। जहां चारा लेने के बाद उसके पति राजपाल ने अमर सिंह से चारे का कट्टा उठाने में मदद मांगी तो वह भड़क गया। आरोप है कि उसने उसके पति से गालीगलौज कर दी। विरोध करने पर अमर सिंह ने लोहे के रॉड से उसके पति राजपाल पर हमला कर दिया। साथ ही उसे मरा समझकर वहां से उठाकर सड़क किनारे फेंक दिया। इसका पता चलते ही वह अन्य स्वजन राजेश, कोमिल, राममूर्ति के साथ अमर सिंह के घर के बाहर पहुंचे। जहां उसका पति खून से लथपथ पड़ा हुआ था। उनके वहां पहुंचते ही अमर सिंह ने अपने स्वजन रमन पाल, कमलजीत, अखिलेश के साथ मिलकर उन पर भी हमला कर दिया। जिससे राजेश, कोमिल और राममूर्ति घायल हो गए। शोर शराबा होने पर आसपास के लोगों ने बीच बचाव कराया। इधर, दूसरे पक्ष के अमर सिंह का आरोप है कि गुरुवार रात वह घर में था। इसी बीच राजपाल सिंह, कोमिल तथा उनके 15 अन्य साथी उसके घर आ गए। इस दौरान वे लोग जबरन घर में घुस आए और अभद्रता करते हुए उन पर हमला कर दिया। इस दौरान उन्होंने पथराव करते हुए ईंटों से भी हमला किया। जिससे उसकी पत्नी नरवेशा के सीने में चोट लग गई और वह बेहोश हो गई। शाेर होने पर आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपित बाइक छोड़कर फरार हो गए। थानाध्यक्ष सुंदरम शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Continue Reading
You may also like...

More in उधम सिंह नगर

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING