Connect with us

क्राइम

उत्तराखंड : दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला गांव, एक युवक जख्मी

उत्तराखंड : दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला गांव, एक युवक जख्मी
सीएन, लक्सर।
हरिद्वार में दिन पर दिन बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। लक्सर के बुक्कनपुर गांव में ताबड़तोड़ गोलियां चलने से इलाके में दहशत फ़ैल गई। गोली लगने से एक युवक गंभीर घायल हो गया। जिसे आनन.फानन में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना आज बुधवार की बताई जा रही है। लक्सर के बुक्कनपुर गांव में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ गोलियां चली। गोलियों की आवाज से गांव में दहशत का माहौल है। फायरिंग में एक युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया। आनन.फानन में युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मी युवक की पहचान लेख सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। परिजनों ने आनन.फानन में युवक को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। युवक की हालत गंभीर देख उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। युवक के परिजनों ने ग्राम प्रधान पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING