Connect with us

क्राइम

उत्तराखंड: रानीखेत विधायक के भाई समेत दो लोग 40 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार

उत्तराखंड: रानीखेत विधायक के भाई समेत दो लोग 40 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार
सीएन, चम्पावत।
एसएसबी के सीमा चौकियो द्वारा सीमांत क्षेत्रो में अपराध को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मनोहर लाल, कमांडेंट 57वीं वाहिनी के मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन में आज जसोबंता सेनापति सहायक कमांडेंट के अध्यक्षता में सीमा चौकी बनबसा के द्वारा विशेष सूचना पर आधुनिक मशीनों के सहायता से तलाशी अभियान चलाई जा रही थी। इस दौरान भारत से नेपाल जा रहे दो व्यक्तियों को देखा गया तथा उनके सामानों की गहनता पूर्वक जाँच करने के दौरान अन्य अवैध सामानों के साथ 7.65 एमएम के अवैध 40 जिन्दा राउंड पाए गए, तत्काल प्रभाव दोनों व्यक्तियों को पकड़ा गया व अवैध जिन्दा गोलियों को अन्य अवैध सामान के साथ जब्त किया गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम दिनेश चन्द्र उम्र. 47 वर्ष, पिता शेर राम पता अल्मोड़ा व सतीश नैनवाल, उम्र 40 वर्ष, पिता चन्द्र दत्त. पता. नैनीताल बताया है। जिसके बाद दोनों व्यक्तियों को जब्त किये गए सामानों के स्थानीय थाना बनबसा को सौपा जा रहा है।  सीमांत क्षेत्रो के सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है व इस प्रकार के अवैध गतिविधियों पर कड़ी नज़र रख रही है। इस मौके पर उप निरीक्षक आरती बुनकर, मुख्य आरक्षी संजीत सिंह बाली, आरक्षी राम सिंह नुवाद व महिला आरक्षी नेहा गुप्ता मौजूद रहे ।

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING