Connect with us

क्राइम

उत्तराखंड : युवक ने चाकू से हमला कर पत्नी की हत्या की, पुलिस जांच में जुटी

उत्तराखंड : युवक ने चाकू से हमला कर पत्नी की हत्या की, पुलिस जांच में जुटी
सीएन, बागेश्वर।
उत्तराखंड के बागेश्वर जिले से एक दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिले के गरुड़ थाना क्षेत्र के बैजनाथ के गागरीगोल कस्बा निवासी युवक गणेश जोशी ने अपनी पत्नी को रात में चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी गणेश जोशी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार देर रात की है। गणेश जोशी पुत्र भैरब दत्त जोशी उम्र लगभग 35 वर्ष ग्राम मन्यूडा थाना बैजनाथ ने अपनी पत्नी श्रीमती गीता जोशी उम्र 30 वर्ष को शराब के नशे में मारपीट की गई उसके बाद चाकू से पेट मे हमला किया गया। सूचना मिलते ही एक घंटे बाद पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर मौके पर पहुंचे। जबकि थाना बैजनाथ पुलिस सीओ के आने के बाद घटनास्थल पर पहुंची।

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING