Connect with us

क्राइम

आपकी जुबां ने पूरे देश में आग लगा दी-नूपुर शर्मा को सुप्रीम कोर्ट से फटकार

भारतीय जनता पार्टी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट का किया रुख
सीएन, नईदिल्ली।
भारतीय जनता पार्टी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। शर्मा ने उनके खिलाफ अलग-अलग राज्यों मे चल रहे मामलों को स्थानांतरित करने की मांग की है। फिलहाल, अदालत में याचिका पर सुनवाई जारी है। मामले को लेकर एपेक्स कोर्ट ने पूर्व भाजपा प्रवक्ता को जमकर फटकार लगाई है। साथ ही कोर्ट ने कहा कि बयानों से अशांति फैली है। एक टीवी डिबेट के दौरान पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी के चलते शर्मा जांच का सामना कर रही हैं। भाजपा ने भी उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया था। सुनवाई के दौरान नूपुर शर्मा को सुप्रीम कोर्ट से फटकार लगी है। विवादित टिप्पणी को लेकर कोर्ट ने कहा कि आपकी जुबां ने पूरे देश में आग लगा दी है। कोर्ट ने शर्मा के खिलाफ कड़ा रवैया अपनाया है। याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा है कि उन्होंने राष्ट्र की सुरक्षा को खतरा पहुंचाया है। कहा गया कि उनके चलते पूरे देश में ही अशांति हो गई है। शर्मा की तरफ से कोर्ट में पेश हुए वरिष्ठ वकील मनिंदर सिंह ने कहा कि उन्होंने अपने बयानों के लिए माफी मांग ली है और उन्हें वापस भी ले लिया है। इसपर कोर्ट ने कहा कि उन्हें टीवी पर जाकर पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। कोर्ट ने उकसाने वालों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज किए जाने की बात कही है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, शर्मा अपने खिलाफ दर्ज कई राज्यों में दर्ज एफआईआर को दिल्ली ट्रांसफर कराना चाहती हैं। उन्होंने इस मांग के साथ शीर्ष न्यायालय में याचिका दायर की है। इस दौरान भाजपा की पूर्व प्रवक्ता ने जानकारी दी कि उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। पैगंबर पर विवादित टिप्पणी के चलते देश के कई हिस्सों में जमकर हंगामा हुआ था।
कन्हैयालाल तेली नाम के टेलर की हत्या के बाद अब भी तनाव
28 जून को राजस्थान के उदयपुर में कन्हैयालाल तेली नाम के टेलर की दो युवकों ने निर्मम हत्या कर दी थी। जांच में सामने आया था कि नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट के चलते आरोपियों रियाज और मोहम्मद गौस ने दर्जी की जान ली थी। इतना ही नहीं उन्होंने इस पूरी वारदात का वीडियो भी बनाया था और बाद में एक अन्य वीडियो जारी कर कत्ल की जिम्मेदारी भी ली थी। हालांकि, दोनों हत्यारों को पुलिस ने राजसमंद से गिरफ्तार कर लिया था।

Continue Reading
You may also like...

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING