संस्कृति
हल्द्वानी बिठौरिया के वीके पुरम में मची बैठी होली की धूम….
सीएन, हल्द्वानी। इन दिनों पूरे कुमाऊं में होली की धूम मची हुई है। इसी क्रम में हल्द्वानी बिठौरिया के वीके पुरम में कमल कांत पंत के घर पर कुमाउनी बैठकी होली का आयोजन किया गया। विभिन्न रागों में बैठकी होली का गायन किया गया। हीरा बल्लभ पाण्डे द्वारा…सबको मुबारक होली, हेमंत पंत द्वारा जंगला काफी में…गोरी धीरे चलो छलके गगरी तीन ताल में…मैं तो गई जल भरन जात व बृज में मच रही होरी आज बनवारी खेलें होली बिहारी खेलें होरी गिरीश पंत द्वारा राग खमाज में…कैसे घरु धिया धीर, हेमंत जोशी द्वारा होरी खेलत सिया रघुबीरा हरीश पाण्डे द्वारा मेरी चुनरी में लग गयो दाग ऐसो चटक रंग डाल्यो…प्रमोद पाण्डे शंकर जोशी द्वारा विभिन रागों में होली का गायन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। तबले में संगत देवेश पंत एवं हेमंत जोशी द्वारा दी गई।
