Connect with us

धर्मक्षेत्र

भगवान शिव को वृषभ राशि सहित पांच प्रिय राशियां, महाशिवरात्रि मिलेगा दोगुना लाभ

भगवान शिव को वृषभ राशि सहित पांच प्रिय राशियां, महाशिवरात्रि मिलेगा दोगुना लाभ
सीएन, हरिद्वार।
आज बुधवार को महाशिवरात्रि है। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए साल के कुछ दिन बहुत खास होते हैं, जैसे. महाशिवरात्रि, सावन सोमवार। इस साल 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाएगा। महादेव को प्रसन्न करने के लिए शिव भक्त व्रत पूजन.अभिषेक करते हैं। वहीं ज्‍योतिष के अनुसार कुछ राशियां ऐसी होती हैं जिन पर शिव जी की विशेष कृपा रहती है। ये 5 राशियों के लोग शिव जी को बेहद प्रिय होते हैं, लिहाजा इनके जीवन में कोई भी चुनौती या समस्या आए वे भगवान शिव के आशीर्वाद से उनसे जल्दी ही उबर जाते हैं। इस बार शिवयोग बनने जा रहा है। दरअसल, ज्योतिष शास्त्र में शिवयोग को अत्यंत शुभ फलदायी माना गया है। ऐसे में इस महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की 5 प्रिय राशियों को अपार धन लाभ और तरक्की मिलने की संभावनाएं हैं। महादेव की जिस पर कृपा दृष्टि हो जाए उस व्यक्ति को संसार में कोई पराजित नहीं कर सकता है। महादेव के आशीर्वाद मिलने मात्र से व्यक्ति के जीवन के सारे दुख दूर हो जाते हैं। वैसे तो भगवान शिव बहुत ही करुणादायी है। वह अपने भक्तों का हमेशा ही भला करते हैं। लेकिन 5 ऐसी राशियां भी हैं जिन पर हमेशा ही भगवान शिव मेहरबान रहते हैं। इस बार महाशिवरात्रि पर शिव योग में इन 5 राशियों को भरपूर लाभ मिलने वाला है। शिव योग का आरंभ 26 तारीख को मध्य रात्रि 2 बजकर 57 मिनट पर होगा। वृषभ राशि का संबंध नंदी महाराज से है और नंदी भगवान शिव के प्रिय भक्तों में से एक हैं। यही कारण है कि भगवान शिव की प्रिय राशि वृष भी है। वृषभ राशि के लोगों को इस महाशिवरात्रि पर शिव योग में अचानक धन लाभ मिलने की संभावना है। इस राशि के जातकों को महाशिवरात्रि से ही महसूस होगी का आपकी आर्थिक स्थिति पहले से काफी अच्छी हो गई है। वहीं जो लोग काफी समय से व्यापार करने पर विचार विमर्श कर रहे थे उनका व्यापार इस अवधि में शुरू हो सकता है। मिथुन राशि को भगवान शिव के अर्धनारीश्वर रूप जोड़कर देखा जाता है। भगवान शिव इस रूप में शिव और शक्ति दोनों का वास होता है। इसी के साथ इस बर मिथुन राशि के लोगों को शिवयोग में धन लाभ और करियर में उच्च सफलता पाने के रास्ते खुलेंगे। भगवान शिव की कृपा से आपकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। कर्क राशि के स्वामी है चंद्रमा जिन्हें भगवान शिव ने अपने मस्तिष्क पर धारण किया हुआ है। ऐसे में महाशिवरात्रि पर इस बार शिवयोग में इस बार कर्क राशि के लोगों को व्यापार में तरक्की मिलेगी। साथ ही कर्क राशि के लोगों की सारी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। महाशिवरात्रि पर इस बार कर्क राशि के लोगों को इनकम में वृद्धि होगी। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में जो लोग कुछ नए अवसर पाना चाहते हैं उन्हें महाशिवरात्रि पर कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। विदेश में शिक्षा ग्रहण करने के योग भी हैं। भगवान शिव की प्रिय राशि में धनु राशि का नाम भी शामिल है। दरअसल धनु राशि के संबंध भगवान शिव के पास मौजूद पिनाकी धनुष से है। ऐसे में शिव योग से इस बार धनु राशि के लोगों को महाशिवरात्रि पर मौके पर लाभ के कमाने के कई अच्छे अवसर मिलने वाले हैं। आपको हर तरफ से सभी का स्पोर्ट मिलने लगेगा साथ ही इस दौरान किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। यदि पिछले लंबे समय से आर्थिक मामले अटके हुए थे तो इस अवधि में काम बनने लगेंगे। कुंभ राशि भगवान शिव को इसलिए प्रिय है क्योंकि भगवान शिव की कुंभ रूपी जटा में गंगा जी निवास करती हैं। ऐसे में इस बार शिवयोग में महाशिवरात्रि पर कुंभ राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में तीन गुना अधिक लाभ मिलेगा। साथ ही आपको अपने बड़े भाई बहन आदि से भी लाभ मिल सकता है। इस राशि के नौकरीपेशा लोग यदि वेतन वृद्धि आदि से जुड़ी किसी परेशानी का सामना कर रहे हैं तो आपकी यह समस्या खत्म हो जाएगी।

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING