Connect with us

धर्मक्षेत्र

सूर्य शनि की मीन राशि में 30 साल बाद बनेगी युति, इन 5 राशियों के अप्रैल से बढ़ेंगे कष्ट

सूर्य शनि की मीन राशि में 30 साल बाद बनेगी युति, इन 5 राशियों के अप्रैल से बढ़ेंगे कष्ट
सीएन, हरिद्वार।
शनि और सूर्य की करीब 30 साल बाद मीन राशि में युति होने जा रही है। वैसे तो शनि और सूर्य का पिता पुत्र का रिश्ता हैं लेकिन ज्योतिष शास्त्र में दोनों के बीच शत्रुता संबंध बनाए हैं। ऐसे में दोनों का एक साथ मीन राशि में गोचर करना कई राशियों के जीवन में तूफान लेकर आने वाला है। 14 मार्च को सूर्य मीन राशि में पहुंचेंगे इसके बाद 29 मार्च को शनि 30 साल बाद मीन राशि में गोचर करेंगे। ऐसे में दोनों की युति बनने से अप्रैल के महीने में मेष सिंह सहित कई राशियों को करियर में उतार चढ़ाव और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही पारिवारिक मामलों में भी आपको काफी संघर्ष बढ़ने वाला है। आइए जानते हैं सूर्य शनि की युति से किन.किन राशियों की परेशानी बढ़ने वाली है।
मेष राशि: शनि सूर्य युति 2025 मेष राशि पर प्रभाव
मेष राशि के लोगों के लिए सूर्य और शनि की युति आपके द्वादश भाव में होने वाली है। ऐसे में आपकी साढ़ेसाती शुरू होने वाली है। ऐसे में आपके खर्चे काफी ज्यादा होने वाले हैं। ऐसे में आपको पैर में दर्द आदि की समस्या हो सकती है। साथ ही आपको इस दौरान स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है जैसे नींद न आना। इस अवधि में आपको अपने शत्रुओं से थोड़ा बचकर रहना होगा। साथ ही आपके मन में कोई अनकहा था भय भी रह सकता है।
सिंह राशि: सिंह राशि वालों के लिए शनि और सूर्य की युति आपके अष्टम भाव में होने जा रही है। इसी के साथ सिंह राशि वालों पर शनि की ढैय्या शुरु होने जा रही है। ऐसे में आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहने की जरूरत है। आपको कोई न कोई बीमारी परेशान कर सकती है। इस दौरान यात्रा करने से थोड़ा बचें। आपको शत्रु आपकी प्रतिष्ठा को हानि पहुंचा सकते हैं। इसलिए अपने शत्रुओं से थोड़ा बचकर रहें। नौकरीपेशा और व्यापारी वर्ग के लोगों को आर्थिक हानि होने की संभावनाएं हैं। ऐसे में आपको कोशिश करनी है कि आप बुरी आदतों से थोड़ा परहेज करें। दूसरों के काम में बाधा न बनें अपने काम से काम रखें। वरना तकलीफ आपको ही मिलेगी।
कन्या राशि: कन्या राशि के लोगों के लिए सूर्य और शनि की युति उनके सप्तम भाव में होने जा रही है। ऐसे में आपको काफी संघर्ष करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर सहकर्मियों के कारण परेशान होने पड़ सकता है। साथ ही शादीशुदा जातकों के वैवाहिक जीवन में भी कुछ न कुछ परेशानी हो सकती है। आपको अपने जीवनसाथी के कारण काफी परेशानी हो सकती है इसलिए थोड़ा कोशिश करें की आप अपने रिश्ते में सामंजस्य बनाकर रखें। जो लोग साझेदारी में किसी के साथ काम करते हैं उन्हें पार्टनर से धोखा मिल सकता है। जिस कारण आपको काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। सेहत का भी आपको विशेष ख्याल रखना होगा। देखा जाए तो इस दौरान आपको काफी संघर्ष करना पड़ सकता है।
धनु राशि: शनि सूर्य युति 2025 धनु राशि पर प्रभाव
धनु राशि के लोगों के लिए सूर्य और शनि की युति उनके चतुर्थ भाव में बनने जा रही है। इसी के साथ आपकी शनि की ढैय्या भी शुरू हो रही है। ऐसे में आपको अपनी माता की सेहत का विशेष ख्याल रखना होगा। माता की सेहत के कारण आप काफी परेशान हो सकते हैं। साथ ही आपको कुछ न कुछ मानसिक परेशानियां भी रहने वाली है। आपके खर्चा काफी ज्यादा होंगे। इसलिए थोड़ा बजट बनाकर अपने काम करें। आपको वाहन का प्रयोग संभलकर करने की जरूरत है। साथ ही शादीशुदा लोगों के ससुर की तबीयत थोड़ा बिगड़ सकती है।
मीन राशि: मीन राशि में ही सूर्य और शनि की युति होने जा रही है। ऐसे में आपकी राशि पर शनि साढ़ेसाती का दूसरा चरण आरंभ होगा। आपको इस अवधि में अपने स्वास्थ्य के प्रति बहुत ही संभलकर रहना होगा। साथ ही आप मानसिक रूप से काफी परेशान रह सकते हैं। आपको कोई न कोई आर्थिक परेशानी भी हो सकती है। जिस वजह से आप काफी परेशान रहने वाले हैं। आपको इस समय संयम और धैर्य से काम करने की जरूरत है। कोई भी नया निवेश फिलहाल, करने से बचें।

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING