धर्मक्षेत्र
आज 12 अप्रैल 2026 का राशिफल : मकर राशि के जातकों के प्रभाव व वैभव में वृद्धि होगी, आमदनी के नए स्रोत बनेंगे
मेष राशि आज का दिन काफी व्यस्तता भरा रहेगा. बिजनेस में अधिक व्यस्तता के कारण आप अन्य जरूरी कामों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे. सरकारी नियमों का पालन गंभीरता से करें, अन्यथा कानूनी अड़चन आ सकती है. परिवार में चल रही दूरियां समाप्त होंगी और भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा.
वृषभ राशि आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा. कार्यस्थल पर लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे, लेकिन कोई करीबी काम में बाधा डाल सकता है. संपत्ति या वाहन खरीदने की आपकी इच्छा आज पूरी हो सकती है. व्यापार में नए उत्पादों को शामिल करना लाभदायक रहेगा. गुस्से पर नियंत्रण रखें मिथुन राशि आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा. किसी भी कार्य में लापरवाही न बरतें, वरना बनते काम बिगड़ सकते हैं. धन के लेनदेन से आज बचना ही श्रेयस्कर है. मेहनत का पूरा जोर लगाना होगा तभी लक्ष्य प्राप्त होगा. जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे और मन की बातें साझा करेंगें।
कर्क राशि आज का दिन बेहतर रहेगा. अपनी बुद्धिमानी से शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे. पुराने निवेश से अच्छे लाभ के संकेत हैं. नौकरीपेशा जातकों को नई कंपनी से आकर्षक ऑफर मिल सकता है. यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लगेगी. जीवनसाथी के लिए उपहार ला सकते है।
सिंह राशि आज का दिन आपके लिए अत्यंत शुभ है. भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी. पुराने कर्ज चुकाने में सफल रहेंगे. अधिकारियों की नजर आपके शानदार प्रदर्शन पर रहेगी. परिजनों के साथ किसी दर्शनीय स्थल की यात्रा के योग हैं.
कन्या राशि आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिससे आप कठिन कार्यों को भी आसानी से कर लेंगे. सामाजिक और धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेने से सम्मान बढ़ेगा. विवादों में निष्पक्ष निर्णय लेना आपके हित में रहेगा. दूसरों के निजी मामलों में हस्तक्षेप करनेसे बचें।
तुला राशि प्रभावशाली लोगों से मुलाकात भविष्य के नए द्वार खोलेगी. पारिवारिक मतभेद दूर होंगे और अधूरी योजनाएं पूरी होंगे. धन प्राप्ति के नए मार्ग प्रशस्त होंगे. पूरे परिवार के साथ पूजा-पाठ में शामिल होंगे. बच्चों को जीवन मूल्यों और परंपराओं की सीख दे।
वृश्चिक राशि आज का दिन सामान्य रहेगा. साझेदारी में किया गया काम लाभदायक सिद्ध होगा. विद्यार्थियों को मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी. अगर करियर को लेकर चिंतित थे, तो आज अच्छी नौकरी का ऑफर मिल सकता है. व्यापार में व्यस्तता के बावजूद अच्छा मुनाफाकमायेंगे।
धनु राशि आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा. धन उधार लेने से बचें और बजट बनाकर चलें. कानूनी मामलों और विवादों से दूरी बनाए रखना ही बेहतर है. विदेश से व्यापार करने वालों को बड़ा मुनाफा हो सकता है. ऑफिस में जल्दबाजी में काम करने से गलती हो सकती है।
मकर राशि आपके प्रभाव और वैभव में वृद्धि होगी. आमदनी के नए स्रोत बनेंगे. कामकाज को लेकर बनाई गई महत्वपूर्ण योजनाएं सफल होंगी. बच्चों की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा. पारिवारिक पूजा-पाठ में आपकी रुचि रहेगी. अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा।
कुंभ राशि पैतृक संपत्ति से जुड़े विवादों में आज आपको जीत मिल सकती है. रुकी हुई योजनाएं पुनः शुरू होंगी जिससे लाभ होगा. कार्यक्षेत्र में अच्छी प्रगति से मन उत्साहित रहेगा. किसी भी गुप्त बात को दोस्तों से साझा न करें, मानहानि की आशंका बन रही है।
मीन राशि आज का दिन बहुत शुभ है. कोई बड़ी मनोकामना पूरी होने से धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं. व्यापार में अधिक मुनाफे से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा. ऑफिस में सहकर्मियों के साथ मौज-मस्ती भरा माहौल रहेगा. लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना आपके लिए फलदायी होगा।




































