Connect with us

धर्मक्षेत्र

आज का राशिफल 12 अक्टूबर 2023 : धनु राशि के जातकों को मित्रों का भरपूर सहयोग तो मिलेगा लेकिन वह पर्याप्त नहीं होगा

आज का राशिफल 12 अक्टूबर 2023: धनु राशि के जातकों को मित्रों का भरपूर सहयोग तो मिलेगा लेकिन वह पर्याप्त नहीं होगा
मेष राशि:
घर में तनाव का माहौल रहेगा हालाँकि बड़े.बुजुर्गों के हस्तक्षेप से वह जल्दी सुलझ भी जाएगा। किसी करीबी रिश्तेदार का घर पर आना हो सकता है।
मेष राशि का लकी नंबर 1, मेष राशि का लकी कलर हरा।
वृषभ राशि: यदि आप व्यापारी है और कुछ दिनों से किसी पार्टी के साथ कोई डील पेंडिंग पड़ी है तो वह आज के दिन संपन्न हो जाएगी और आप लाभ में रहेंगे। वृषभ राशि का लकी नंबर 8, वृषभ राशि का लकी कलर श्वेत।
मिथुन राशि: यदि आप नौकरी की तलाश में है तो आज के दिन इंटरव्यू के लिए कुछ कॉल्स आ सकते है। ऐसे में घबराएं नहीं और पूरे आत्मविश्वास के साथ इंटरव्यू दे। मिथुन राशि का लकी नंबर 7, मिथुन राशि का लकी कलर स्लेटी।
कर्क राशि: सहकर्मियों का भरपूर सहयोग मिलेगा और वे आपको समझेंगे। नौकरी में किसी जूनियर के साथ किसी बात को लेकर नोकझोंक तो होगी लेकिन वह जल्दी समाप्त भी हो जाएगी। कर्क राशि का लकी नंबर 6, कर्क राशि का लकी कलर केसरी।
सिंह राशि: यदि आप कोई शारीरिक खेल खेलते है तो आज के दिन मुख्य रूप से सावधानी बरते क्योंकि खेल.खेल में चोट लग सकती है। यह चोट आगे चलकर बड़ी समस्या उत्पन्न करेगी। अन्य कोई शारीरिक समस्या नही होगी और आप एकदम स्वस्थ रहेंगे। सिंह राशि का लकी नंबर 4, सिंह राशि का लकी कलर नीला।
कन्या राशि: विवाहित लोगों का अपनी पत्नी के साथ मनमुटाव होगा जिस कारण रिश्तों में कटुता का भाव उत्पन्न होगा। इसलिए इस बात का ध्यान रखें और उन्हें समझने का प्रयास करें। कन्या राशि का लकी नंबर 9, कन्या राशि का लकी कलर पीला।
तुला राशि: करियर को लेकर कोई बात मन ही मन परेशान करेगी लेकिन किसी के साथ शेयर नहीं कर पाएंगे। पैसों की दिक्कत होगी लेकिन उसमे दोस्तों की सहायता मिलेगी। तुला राशि का लकी नंबर 5, तुला राशि का लकी कलर गुलाबी।
वृश्चिक राशि: आर्थिक स्थिति तो सही रहेगी लेकिन व्यापार में कम ध्यान लगा पाएंगे। घर के काम ज्यादा होने के कारण व्यापार में कम ध्यान होगा और घर पर ज्यादा। हालांकि आप लाभ में ही रहेंगे और किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होगा। वृश्चिक राशि का लकी नंबर 3, वृश्चिक राशि का लकी कलर भूरा।
धनु राशि: मित्रों का भरपूर सहयोग तो मिलेगा लेकिन वह पर्याप्त नहीं होगा। घर में शुभ कार्य होने के संकेत है और इस दौरान रिश्तेदारों का भी आना.जाना हो सकता है। किसी शुभ कार्य को करने से पहले संकटहर्ता भगवान श्रीगणेश का नाम अवश्य ले। धनु राशि का लकी नंबर 2, धनु राशि का लकी कलर ग्रे।
मकर राशि: कुछ छोटी.मोटी चीजों को लेकर टेंशन होगी लेकिन ज्यादातर समय आप स्वयं में सुधार का अनुभव करेंगे। इस दौरान आपका मन नयी.नयी चीजों को करने या आजमाने पर रहेगा। मकर राशि का लकी नंबर 7, मकर राशि का लकी कलर महरून।
कुंभ राशि: आप किसी से प्रेम करते है तो आज उनसे कह दे, परिणाम बेहतर रहेगा। पहले से ही किसी के साथ प्रेम संबंध में है तो आज के दिन किसी ऐसे व्यक्ति को इसके बारे में पता चल सकता है जिसको आप नहीं बताना चाहते हो।
कुंभ राशि का लकी नंबर 6, कुंभ राशि का लकी कलर आसमानी।
मीन राशि: पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहे छात्रों को अच्छे जॉब ऑफर मिलेंगे जिस कारण मन आनंदित रहेगा। घर पर कुछ अनहोनी घटने की आशंका हैं जिस कारण मन में उदासी का भाव रहेगा। मीन राशि का लकी नंबर 9, मीन राशि का लकी कलर संतरी।

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING