धर्मक्षेत्र
आज का राशिफल 11 अगस्त 2023 : सिंह राशि के जातकों को स्वास्थ्य को लेकर कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा
आज का राशिफल 11 अगस्त 2023 : सिंह राशि के जातकों को स्वास्थ्य को लेकर कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा
मेष राशि : घर का माहौल धार्मिक रहेगा तथा कोई पूजा-अनुष्ठान होने के संकेत हैं। शाम के समय घरवालो के साथ मंदिर जाने का कार्यक्रम भी बन सकता है। मेष राशि का लकी नंबर 2 मेष राशि का लकी कलर संतरी
वृषभ राशि : मन में किसी बात को लेकर चिंता रहेगी और आप तनाव में रहेंगे। स्वभाव थोड़ा गुस्सैल रह सकता हैं। इसलिये किसी के साथ वाद-विवाद में पड़ने से बचे। वृषभ राशि का लकी नंबर 6 वृषभ राशि का लकी कलर हरा
मिथुन राशि : मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए आज अच्छा दिन हैं। उन्हें कही से अच्छे जॉब ऑफर मिल सकते हैं। इसलिये अपने चारो ओर ध्यान बनाये रखे। मिथुन राशि का लकी नंबर 9 मिथुन राशि का लकी कलर श्वेत
कर्क राशि : आज कहीं निवेश करने का सोच रहे हैं तो पहले इस पर अच्छे से विचार-विमर्श कर ले अन्यथा पैसा डूब सकता हैं जिसका पछतावा आपको बाद में होगा। कर्क राशि का लकी नंबर 7 कर्क राशि का लकी कलर स्लेटी
सिंह राशि : स्वास्थ्य को लेकर कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। इसलिये बाहर का खाना खाने से बचे और घर का बना पोष्टिक आहार ही ग्रहण करे। सिंह राशि का लकी नंबर 2 सिंह राशि का लकी कलर केसरी
कन्या राशि : यदि किसी के साथ प्रेम सम्बन्ध में हैं तो आज आपके रिश्ते में कुछ खटास उत्पन्न होगी। इसके लिए आपका धैर्य से काम लेना अति-आवश्यक हैं अन्यथा रिश्तो में दूरियां बढ़ जाएगी। कन्या राशि का लकी नंबर 3 कन्या राशि का लकी कलर नीला
तुला राशि : घर में मेहमान आ सकते है और ज्यादातर समय उनकी आवाभगत में ही बीतेगा। खर्चे थोड़े बढ़ जाएंगे। छात्रों को और ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता है। तुला राशि का लकी नंबर 5 तुला राशि का लकी कलर पीला
वृश्चिक राशि : प्राइवेट जॉब कर रहे हैं तो आज आपको अपने ऑफिस में किसी बात को लेकर डांट पड़ सकती हैं और ऑफिस में आपको लेकर नकारात्मकता का माहौल बनेगा। वृश्चिक राशि का लकी नंबर 1 वृश्चिक राशि का लकी कलर गुलाबी
धनु राशि : विवाह को कुछ समय हो गया हैं तो आज का दिन आप दोनों के लिए शुभ है। इसलिये अपने जीवनसाथी के लिए कुछ स्पेशल करने का प्रयास करें। धनु राशि का लकी नंबर 8 धनु राशि का लकी कलर भूरा
मकर राशि : यदि आप कॉलेज में हैं तो आज आपके दोस्त किसी बात को लेकर आपको दोषी ठहरा सकते हैं। इसलिये सावधान रहे और किसी भी बात को बोलने से पहले सोच ले। मकर राशि का लकी नंबर 3 मकर राशि का लकी कलर ग्रे
कुंभ राशि : व्यापार में लाभ मिलेगा लेकिन अपने प्रतिद्वंद्वियों से कड़ी चुनौती मिलेगी। बाज़ार में आपके नए शत्रु भी बन सकते हैं जो आपका अहित करने का प्रयास करेंगे। कुंभ राशि का लकी नंबर 7 कुंभ राशि का लकी कलर महरून
मीन राशि : आज के दिन आपके ऊपर मंगल भारी हैं। इसके लिए सुबह के समय सफेद रंग की गाय को दो रोटी जरूर खिलाए। इससे संकट टल जायेगा। मीन राशि का लकी नंबर 4
