Connect with us

अंतरराष्ट्रीय

न्यूजीलैंड में गेब्रियल तूफानके बीच भूकम्प का शक्तिशाली झटका

न्यूजीलैंड में गेब्रियल तूफानके बीच भूकम्प का शक्तिशाली झटका
सीएन, ऑकलैंड।
उत्तरी न्यूजीलैंड का केरमाडेक द्वीप रविवार को शक्तिशाली भूकम्प से हिल गया। भूकम्प की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.1 थी। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण ने बताया कि भूकम्प स्थानीय समयानुसार दोपहर लगभग एक बजे आया। भूकम्प का केंद्र राओल द्वीप से 270 किलोमीटर दक्षिणी दिशा में 12.5 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकम्प के बाद सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई है। इलाका रिंग ऑफ फायर का एक भाग है, जिसके चलते यहाँ भूकम्प और ज्वालामुखियों की फटने की घटनाएँ सामान्य हैं। यहाँ धरती की प्रशांत प्लेट दूसरे महाद्वीपों की प्लेट से टकराती हैं। केरमाडेक द्वीप निर्जन स्थल है, जहाँ न्यूजीलैंड के संरक्षण विभाग ने अपना केन्द्र स्थापित किया हुआ है। इससे पहले बीते दिनों न्यूजीलैंड में आए चक्रवाती तूफान गेब्रियल जमकर कहर बरपा रहा है। तूफान से बढ़ती त्रासदी को देखते हुए मंंगलवार को न्यूजीलैंड में आपातकाल की घोषणा कर दी गई। चक्रवात की वजह से सैंकड़ों उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। ऑकलैंड में तूफान की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत हो गई है। न्यूजीलैंड के सबसे बड़े शहर ऑकलैंड में गेब्रियल तूफान से सबसे ज्यादा तबाही मचाई है। स्थानीय मीडिया ने बताया कि ऑकलैंड के पास सोमवार रात में भूस्खलन में फंसने के बाद एक दमकलकर्मी लापता हो गया जबकि दूसरे को गंभीर हालत में बचाया गया। तूफान के कारण लगभग 46 हजार घरों की बिजली गुल हो गई है।

Continue Reading
You may also like...

More in अंतरराष्ट्रीय

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING