Connect with us

आपदा

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में भूकंप के झटके, घरों से बाहर दौड़े लोग

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में भूकंप के झटके, घरों से बाहर दौड़े लोग
सीएन, जम्मू।
जम्मू.कश्मीर के बारामूला में मंगलवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर महज 4.9 थी। इसकी गहराई 5 किमी बताई जा रही है। इसी वजह से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। वहीं अचानक तेज भूकंप के झटकों से लोगों में हड़कंप मच गया। लोग जान बचाने के लिए घरों से बाहर दौड़ पड़े। सुबह.सुबह आए इस भूकंप के कारण लोगों में दहशत का माहौल है। बता दें कि धरती के अंदर कई तरह के प्लेट्स मौजूद हैं। पृथ्वी के अंदर 7 प्लेट्स होते हैं। ये धरती के नीचे लगातार घूमती रहती है। जब ये आपस में टकराते हैं या इसमें हलचल होती है तो भूकंप आता है। इससे पहले 12 जुलाई को भी भारत और पाकिस्तान सीमा पर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। तब कश्मीर के बारामुला के लोगों ने दोपहर लगभग 12.26 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई थी। भूकंप का केंद्र सतह से 10 किलोमीटर नीचे रहा था। मौसम विभाग के विज्ञान केंद्र के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4ण्9 मापी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार सुबह करीब 6 बजकर 45 मिनट पर क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र 5 किलोमीटर की गहराई पर था। बता दें कि इसी साल फरवरी के महीने में कारगिल और लद्दाख में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.2 मापी गई थी। भूकंप के कारण जान.माल का कोई नुकसान नहीं हुआ था। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र एनसीएस ने जानकारी दी थी रात 9 बजकर 35 मिनट पर भूकंप आया। इससे पहले दिसंबर में भी भूकंप आया था।

More in आपदा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING