Connect with us

क्राइम

रुड़की में 15 हजार घूस लेते कानून गो को किया गिरफ्तार

तहसील में भूमि का उपयोग परिवर्तित करने के लिए मांग रहा था रिश्वत
सीएन, रुड़की।
देहरादून से आई विजिलेंस टीम ने रुड़की तहसील में तैनात कानूनगो को रिश्‍वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को आरोपित कानूनगो राजकुमार निवासी विकास नगर देहरादून को पंद्रह हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक मुंडियाकी निवासी एक व्यक्ति ने तहसील में अपनी भूमि का उपयोग परिवर्तित करने के लिए आवेदन किया था। इसके लिए कानूनगो एक लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा था। जिस पर शिकायतकर्ता ने असमर्थता जताई। शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत विजिलेंस से की। शिकायत के बाद विजिलेंस की टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। आज शिकायतकर्ता पंद्रह हजार रुपये लेकर कानूनगो राजकुमार को देने आया था, जैसे ही उसने रुपए लिए विजिलेंस टीम ने आरोपति को दबोच लिया। फिलहाल विजिलेंस टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। वहीं तहसील के लेखपाल कक्ष के दरवाजे को बंद कर दिया गया है।

Continue Reading
You may also like...

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING