Connect with us

नैनीताल

भवाली में आयुष ग्राम योजना के तहत होंगे विकास कार्य : केंद्रीय मंत्री भट्ट

घोड़ाखाल मंदिर मार्ग पर हफ्ते भर में डामरीकरण शुरू करने के दिए निर्देश

सीएन, भवाली। नगर के सेनिटोरियम में आयुष ग्राम के तहत कई विकास कार्य किये जायेंगे केंद्रीय रक्षा व पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने यह जानकारी दी। कहा कि आयुष ग्राम के तहत सेनिटोरियम में नये निर्माण कार्य किये जाएंगे जिससे ग्रामीणों को भी लाभ मिलेगा। यहां पहुचे केंद्रीय मंत्री भट्ट ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न कार्यो व सड़कों की प्रगति की जानकारी लेने के साथ ही अधिकारियों को हफ्ते भर के भीतर मानसखंड योजना के अंतर्गत स्वीकृत घोड़ाखाल-श्यामखेत मार्ग स्थित गोल्ज्यू देवता व चाय बागान को जाने वाले मुख्य मार्ग पर डामरीकरण शुरू करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। यहां लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता मोहन चंद्र तिवारी ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि जल्द ही सेनिटोरियम बाय पास पर 453.44 लाख से डामरीकरण व सुधारीकरण के कार्य की शुरुवात की जायेगी इसके साथ ही सेनिटोरियम नैनीबैंड के लिये भी 1162.33 लाख पुल निर्माण के लिये 546.75 लाख की धनराशि स्वीकृत की गयी है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की डबल इंजन सरकार मिलकर विकास कार्य कर रही है यहां मंत्री ने अधिकारियों को पूरी क्षमता से कार्य करने को कहा। इस दौरान महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा, मंडल अध्यक्ष पंकज अद्वेति, गोपाल रावत, शिवांशु जोशी, प्रकाश आर्य, पूरन जोशी, पवन भाकुनी, सचिन गुप्ता, कमल पाठक, राजेन्द्र जोशी, कबीर साह सहित लोक निर्माण विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसबी प्रशिक्षण छात्रों को सेना में नेतृत्व  निभाने के लिए तैयार करेगी: प्रो. रावत

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING