Connect with us

नैनीताल

खूपी में पंगु प्रशासनिक लापरवाही से निर्माण कार्य जारी, भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में किसकी मिलीभगत

सीएन, नैनीताल। मंडल मुख्यालय नैनीताल के ठीक नाक नीचे भूमियाधार के खूपी में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में पंगु प्रशासनिक लापरवाही से निर्माण कार्य जारी है। भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में किसकी मिलीभगत से भवन निर्माण व कालोनी काटने के लिए मार्ग निर्माण कार्य हो रहा है। हांलाकि प्रशासन ने दावा किया है कि निर्माण कार्य रोक दिया है। लेकिन निर्माण कार्य अभी भी जारी है। मालूम हो कि खूपी तोक बीते एक दशक से भूस्खलन की चपेट में है। डेढ़ दर्जन परिवारों पर खतरा मंडरा रहा है। प्रशासन ने यहां कई परिवारों को घर खाली करने को भी कहा है। लेकिन तोक के कतिपय लोगों ने अपनी भूमि बाहरी लोगों को बेच दी है। यह लोग प्रशासन की पंगु कार्यप्रणाली व फील्ड कर्मियों की मिली भगत के कारण बेरोकटोक भारी निर्माण कार्यों को अंजाम दे रहे है। इसे बिडम्बना ही कहा जायेगा कि शासन से लेकर प्रशासन तक इस बात का ढोल पीट रहे हैं कि उत्तराखंड में सब ठीक चल रहा है, लेकिन खूपी तोक इस बात की बानगी है कि यहा सब ठीक नही चल रहा है। भू कानून, डैंजरस जोन, आरक्षित वन सब बाहरी लोग के लिए अब भी उपलब्ध हैं। खूपी के ग्रामीणों ने अब निर्माण कार्य रोकने की ही नही बल्कि जमीन खरीदफरोख्त व निर्माण कार्यों की जांच करने की मांग उठा दी है।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING