Connect with us

नैनीताल

उत्तराखंड : दो सगे भाइयों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में हड़कंप

सीएन, हल्द्वानी। महानगर हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में दो सगे भाइयों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया है। दोनों के शव घर के अंदर मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार मुखानी थाना क्षेत्र के बच्ची नगर के पास स्थित एक मकान में रहने वाले सुनील और मनोज की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सीओ सिटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, वहीं फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की बारीकी से जांच शुरू की। प्रारंभिक तौर पर दोनों भाई घर के भीतर मृत अवस्था में पाए गए। आसपास के लोगों ने जब इसकी जानकारी हासिल की तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इलाके को सील किया और साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की।स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों भाई अक्सर शराब का सेवन करते थे, हालांकि पुलिस इस पहलू समेत सभी संभावित कारणों की जांच कर रही है। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। मामले की जांच विभिन्न बिंदुओं पर की जा रही है और किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  देवशिल्पी विश्वकर्मा के रहस्य से जुड़ा वह अनूठा धाम : गंगोलीहाट का छिपा हुआ बद्रीनाथ दरबार, जहां बहन को ‘भिटौली’ देने आते हैं साक्षात नारायण
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING