Connect with us

नैनीताल

मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय ने की 25 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा

सीएन, हल्द्वानीमुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय ने शुक्रवार को 25 सूत्री कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की। बैठक में पर्यटन, उद्यान, शहरी विकास, जल संस्थान, एलडीए, पशुपालन, वन, खाद्य, लोक निर्माण विभाग, खाद्य सुरक्षा, आबकारी, खनन एवं जीएसटी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागों से 25 सूत्री कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति, निर्धारित लक्ष्यों की स्थिति तथा पोर्टल पर दर्ज आंकड़ों की जानकारी ली। उन्होंने विभागवार प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को योजनाओं से संबंधित सूचनाओं एवं उपलब्धियों को पोर्टल पर नियमित रूप से अद्यतन करने के निर्देश दिए।मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी संबंधित विभाग अपनी-अपनी योजनाओं से संबंधित अद्यतन डाटा तत्काल पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपडेट करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि योजनाओं की प्रगति से संबंधित आंकड़ों को समयबद्ध एवं सही रूप से पोर्टल पर दर्ज किया जाए, ताकि 25 सूत्री कार्यक्रम की प्रभावी समीक्षा एवं अनुश्रवण सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि योजनाओं के निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति में तेजी लाते हुए प्रगति को नियमित रूप से अपडेट किया जाए तथा किसी भी स्तर पर डाटा अपडेट करने में लापरवाही न बरती जावीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में अपर जिलाधिकारी नैनीताल सौरभ असवाल, अपर जिलाधिकारी हल्द्वानी विवेक राय, जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्य, नगर आयुक्त परितोष वर्मा, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. चंदन सिंह मर्तोलिया, आबकारी अधिकारी मीनाक्षी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नंदा देवी महोत्सव को लेकर भवाली में यातायात डायवर्जन, भारी व यात्री वाहनों की रहेगी नो एंट्री
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING