नैनीताल
नैनीताल फागोत्सव की फोटोग्राफी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार डॉ. मोहित सनवाल ने झटका
सीएन, नैनीताल। श्री राम सेवक सभा नैनीताल द्वारा आयोजित तथा दी कुर्मांचल नगर सहकारी बैंक लिमिटेड द्वारा प्रायोजित 30 वे फागोत्सव के अवसर पर आयोजित फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आज जूरी मेंबर्स द्वारा मूल्यांकन किया गया। जूरी में प्रसिद्ध फोटोग्राफर अनूप साह पद्मश्री , थ्रीश कपूर, प्रदीप पांडे रहे। 19 प्रतिभागियों ने इसमें भाग लिया। प्रथम, द्वितीय, तृतीय तथा सांत्वना पुरस्कार मिला, प्रथम पुरस्कार डॉ. मोहित सनवाल, 7500 ,द्वितीय शमशेर सिंह शंभू 5000, मौलिख सनवाल तृतीय 3500 तथा विमल जोशी, प्रमोद प्रसाद कांडपाल, कल्याणी तिवारी को सांत्वना 1000 रुपया का नकद पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में संयोजक हिमांशु जोशी ने सभी का स्वागत किया तथा प्रो. ललित तिवारी ने संचालन करते हुए जूरी मेंबर्स का परिचय प्रस्तुत किया। जूरी मेंबर्स ने सभी को बधाई दी है तथा फोटोग्राफी के कई महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए। डॉ. मोहित सनवाल शरदोत्सव 2013 में भी प्रथम पुरस्कार ले चुके है। थिएटर एक्टर डा. मोहित को फिल्म मेकिंग में इंटरनेशनल पुरस्कार मिल चुका है। प्रथम पुरस्कार जीतने वाले को बुरांश एवं लेंस मेस्ट्रो ग्रुप द्वारा आयोजित हिमालयन लैंडस्केप फोटोग्राफी वर्कशॉप में फ्री प्रवेश मिलेगा।



























