Connect with us

दुर्घटना

गेठिया में दो युवकों के शव खाई में मिलने से हड़कंप, रुद्रपुर ट्राजिट कैंप निवासी हैं मृतक

सीएन, नैनीताल। सरोवर नगरी से लगे क्षेत्र गेठिया में दो युवकों के शव खाई में मिलने से हड़कंप मच गया। जिसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाला। दोनों मृतकों की पहचान रुद्रपुर ट्राजिट कैंप निवासी राजकुमार तथा रामलखन पुत्र उन्नति प्रसाद के रूप में हुई। 26 जून को हल्द्वानी भोटियापड़ाव थाने में परिजनों ने दोनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दोनों मृतक सगे भाई बताए जा रहे हैं। दोनों की तलाश में पुलिस व परिजनों ने कई बार गेठिया क्षेत्र में तलाशी की। तलाशी के दौरान गेठिया पायलट बाबा आश्रम के समीप बदबू आने पर खाई में तलाशी की गई। जिसके बाद दोनों युवकों की सड़ी गली लाशें बरामद हुई। दोनों युवकों के सड़े गले रहने से चेहरा पहचान पाना भी संभव नहीं हो पा रहा था। मौके पर मोटरसाइकिल यूके-06एयू–8391 तथा मृतकोंं के पहनी हुई चप्पल भी मिली। इसके बाद परिजनों ने दोनों की शिनाख्त की। अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों बाइक से खाई में गिर गए, जिसके बाद दोनों का पता नहीं चल पाया। लगातार क्षेत्र में बारिश हुई। बारिश में मलबे के नीचे दब गए। पुलिस ने मलबे से दबे दोनों मृतकों को रेस्क्यू कर बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मौके पर पहुंचे परिजनों का रो–रो कर बुरा हाल था।

Continue Reading
You may also like...

More in दुर्घटना

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING