Connect with us

नैनीताल

यातायात व्यवस्था बाधित होने वाले स्थानों को चिन्हित करते हुए प्लालिंग के तहत तत्काल समाधान निकाले : डीएम

सीएन, नैनीताल। जिलाधिकारी वंदना की अध्यक्षता में जिला कार्यालय नैनीताल में शहर की यातायात व्यवस्था के संबंध में शहर के महत्वपूर्ण चौराहों एवं ट्रैफिक जाम के दृष्टिगत महत्वपूर्ण स्थानों का ड्रोन मैपिंग विडियों के माध्यम से जायजा लिया। उन्होंने इस दौरान तल्ली ताल डाट, चीनाबाबा चौराहा, मस्जिद तिराहा, पंत पार्क, कलेक्ट्रेट सड़क मार्ग, भवाली रोड, हनुमानगढी के साथ ही अन्य क्षेत्रों का अवलोकन किया एवं सम्बन्धित अधिकारियों से वे छोटे-छोटे अवरोध जिनसे शहर की यातायात व्यवस्था बाधित होती है। उन स्थानों को चिन्हित करते हुए प्लालिंग के तहत तत्काल समाधान निकाले जाने के निर्देश दिये। डीएम ने उपजिलाधिकारी को निर्देश दिये है कि होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ वार्ता कर वाहनों को अपने निर्धारित स्थानों व मानको के आधार पर पार्किंग करें। उन्होंने एआरटीओ व पुलिस विभाग को शहर के विभिन्न मार्गो में अव्यवस्थित ढंग से पार्किंग किये गये वाहनों पर आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिशाषी अभियंता पी डब्लू डी को नहर कवरिंग कार्य में कर्मचारियों को बढाते हुए कार्यो में तेजी लाने व कार्यो की प्रतिदिन अपडेट उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, शिवचरण द्विवेदी, एसपी डॉ. जगदीश चन्द्र, अधिशासी अभिन्यता लोनिवि रत्नेश, ईओ आलोक उनियाल, जिला पर्यटन अधिकारी वृजेन्द्र पाण्डे के अलावा सम्बन्धित अधिकारी मौजूद थे।


More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING