Connect with us

नैनीताल

पर्यटन सीजन के दृष्टिगत एडीजी ने किया कैंची धाम का निरीक्षण, सुरक्षा व सुगम यातायात व्यवस्था के दिए सख्त निर्देश

सीएन, नैनीताल। आगामी पर्यटन सीजन के दौरान श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भारी आमद को देखते हुए, डॉ. वी मुरुगेशन, अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड ने सोमवार को कैंची धाम का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और क्षेत्र की यातायात व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सीजन शुरू होने से पहले सभी तैयारियां हर हाल में पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने जोर दिया कि व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए जिससे स्थानीय निवासियों और बाहर से आने वाले पर्यटकों को असुविधा न हो। उनके द्वारा यातायात के दबाव को कम करने के लिए एक व्यापक ट्रैफिक प्लान तैयार करने के निर्देश दिए गए। इसमें ‘नो पार्किंग ज़ोन’ का निर्धारण प्रभावी ढंग से करने को कहा गया ताकि जाम की स्थिति पैदा न हो। चिन्हित पार्किंग स्थलों पर सभी अनिवार्य जनसुविधाएं (पेयजल, शौचालय, साइनबोर्ड आदि) सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कैंची दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन हेतु निर्धारित पार्किंग स्थलों से मंदिर तक यात्रियों को लाने-ले जाने वाली शटल सेवा को और अधिक बेहतर और व्यवस्थित बनाने के निर्देश दिए गए ताकि मुख्य सड़क पर वाहनों का दबाव कम रहे। साथ ही निर्माणाधीन पार्किंग स्थलों, बाईपास मार्ग का कार्य समय पर पूर्ण कराने में आवश्यक सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए। सुरक्षा व्यवस्था: मंदिर परिसर और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम और एडवांस सीसीटीवी कैमरों से सतत निगरानी करने तथा बेहतर पीए सिस्टम लगाने के निर्देश दिए गए। इस दौरान डॉ. जगदीश चंद्र पुलिस अधीक्षक नैनीताल, रविकांत सेमवाल सीओ भवाली, प्रकाश सिंह मेहरा प्रभारी निरीक्षक भवाली, महेश चंद्रा निरीक्षक यातायात भवाली समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने किया  कसियालेख से पोखराड-धारी मोटर मार्ग पर 5 करोड़ 37 लाख की लागत से होने वाले डामरीकरण कार्य का शुभारम्भ, ग्रामीणों ने किया आभार व्यक्त
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING