Connect with us

नैनीताल

डिग्री कॉलेज की दीवारों पर पहाड़ी संस्कृति का सजीव चित्रण देख प्रफुल्लित हुए सीएम मुख्यमंत्री ने जीआईसी ढिकुली का भी किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  पहुंचे रामनगर, किया पैदल निरीक्षण।
सीएन, रामनगर।
उत्तराखण्ड के रामनगर में प्रथम बार जी-20 सम्मेलन की मेजबानी को देखने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा क्षेत्र का भ्रमण किया। श्री धामी के डिग्री कॉलेज रामनगर पहंुचने पर लोक सांस्कृतिक छोलिया दलों के साथ ही सुसृज्जित महिलाओं द्वारा कुमाऊॅनी परिधान में एकत्र हो कर फूलों की वर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया।  मुख्यमंत्री श्री धामी द्वारा डिग्री कालेज से पैदल ही मार्ग का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल द्वारा मार्ग की दिवारों पर उत्तराखण्ड की संस्कृति को उकेरा गया है उसे देखकर श्री धामी गौरवान्वित हुये। मुख्यमंत्री ने मार्ग की पंेटिक को देखकर स्वयं फोटो खिचवाई। श्री धामी रामनगर की बदली तस्वीर देखकर प्रफुल्लित हुये। जी- 20 की मेजबानी के चलते मार्ग में जिन लोगों के अव्यवस्थित आवासीय भवन थे उनका सौन्दर्यीकरण जिला प्रशासन द्वारा करने पर क्षेत्र के लोगों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया गया। क्षेत्र के लोगों ने मुख्यमंत्री को अपने आवासीय भवनों से फूलों की वर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।   इसके पश्चात मुख्यमंत्री श्री धामी द्वारा जीआईसी ढिकुली विद्यालय का लोकापर्ण किया गया। जिला प्रशासन द्वारा स्कूल का कायाकल्प देखकर श्री धामी अचंभित हो गये। जीआईसी ढिकुली स्कूल में सौन्दर्यीकरण एवं फर्नीचर की व्यवस्थायें उच्चकोटी के साथ सुसज्जित की गई है। इस विद्यालय को  निजी विद्यालयों से भी कही अग्रिम पंक्ति पर खड़ा कर दिया है। श्री धामी द्वारा विद्यालय की बालवाटिका एवं झूलों का भी निरीक्षण किया गया। ढिकुली विद्यालय एवं बालवाटिका देखकर श्री धामी ने जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया।  इसके पश्चात मुख्यमंत्री श्री धामी ने ढिकुली गर्जिया मन्दिर पहुंचकर माता के दरबार में पूजा अर्चना की तथा प्रदेश में अमन एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की। श्री धामी ने गर्जिया मन्दिर के सौन्दर्यीकरण हेतु प्रस्ताव सिंचाई विभाग को 15 अप्रैल तक देने के निर्देश दिये।  इस अवसर पर विधायक श्री दीवान सिंह बिष्ट, राकेश नैनवाल, इन्दर रावत, दिनेश मेहरा, चौहान चन्द्र इसके साथ ही जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, एसएसपी पंकज भटट, मुख्य अभियंता सिचाई संजय शुक्ल, प्रभागीय वनाधिकारी कुंदन कुमार, एसडीओ पूनम के साथ ही गणमान्य एवं क्षेत्रीय जनता उपस्थित थी। 

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING