Connect with us

नैनीताल

नैनीताल : मात्र 2 दिनों की प्रशासनिक चुस्ती के बाद फिर लगने लगा वाहनों का जाम

नैनीताल : मात्र 2 दिनों की प्रशासनिक चुस्ती के बाद फिर लगने लगा वाहनों का जाम
सीएन, नैनीताल।
नैनीताल में ट्रैफिक जैम से निजात दिलाने की सारी कवायद धरातल पर उतरने से पहले ही फेल हो जाती हैं। बीते 2 दिनों में हाई कोर्ट की सख्ती के बाद आयी प्रशासनिक चुस्ती वीकेंड के शुक्रवार के दिन ही फेल नजर आने लग गयी।बताया जा रहा है कि अधिकांष पर्यटक अब दिन में पुलिस सख्ती के कारण अब रात्रि व अल्ल सुबह बेरोकटोक नगर में प्रवेश कर रहे है। नगर के व्यस्तम ज़ू मार्ग सहित माल रोड में भी लंबा जैम लग गया। आज सुबह से ही नैनीताल के व्यस्तम ज़ू रोड सहित माल रोड में स्थानीय नागरिक और पर्यटक ट्रैफिक जैम से उलझते नजर आये। 5 मिनट के फासले को पूरा करने में आधे घंटे से भी ज्यादा का समय लग गया। वहीँ पैदल चलने वालों का भी ज़ू रोड से गुजरना मुश्किल हो गया। यह सब भी तब जब पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी नज़र आ रही थी। ज़ू रोड नैनीताल का व्यस्तम मार्ग होने के साथ साथ काफी संकरा मार्ग है। प्रातः के समय लगभग 10 बजे से इस मार्ग पर स्कूल ऑफिस कोर्ट को जाने वाले स्थानीय निवासियों सहित पर्यटकों के निकलने का समय शुरू हो जाता है, उसी समय ज़ू के खुलने का भी समय होता है, जिस कारण गाड़ियों का दबाव काफी बढ़ जाता है। इस कारण जैम लगना एक आम बात हो चली है। इस संकरे मार्ग में बड़े वाहनों ख़ास कर टैक्सी वाहनों के कारण भी जैम लग जाता है , जिसका खामियाज़ा स्थानीय नागरिकों सहित वृद्ध जनों को भी उठाना पड़ता है, जिनका पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। तल्लीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष मारुती नंदन साह के अनुसार नैनीताल में पुलिस एवं प्रशासन की ट्रैफिक प्लान व्यवस्था के दावे खोखले साबित हुए हैं। आये दिन लग रहे जैम के कारण स्थानीय नागरिकों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है। ख़ास कर ज़ू रोड में बड़े टैक्सी वाहनों का ज़ू शटल सेवा के रूप में प्रयोग को बंद कर छोटे टैक्सी वाहनों का उपयोग करना चाहिए, जिससे जैम लगने की स्थिति से बचा जा सके।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING