Connect with us

नैनीताल

नैनीताल : अगले दो वर्षों के लिए वर्तमान मल्लीताल व तल्लीताल व्यापार मंडल कार्यकारिणी यथास्थिति में रहेगी : मारूति. साह

सीएन, नैनीताल। सरोवरनगरी नैनीताल के तल्लीताल व्यापार मंडल के अध्यक्ष मारुति साह ने बताया है कि पूर्व में 20 जनवरी 2026 में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के सम्मानित जिला अध्यक्ष श्री विपिन गुप्ता एवं जिला महामंत्री हर्षवर्धन पांडे जी और मल्लीताल ,तल्लीताल इकाइयों के संबंधित अध्यक्षों,अन्य पदाधिकारियों एवं देवतुल्य व्यापारियों की गरिमामय में उपस्थिति में रामसेवक सभागार मल्लीताल में प्रांतीय उद्योग व्यापारी प्रतिनिधिमंडल की मल्लीताल एवं तल्लीताल इकाइयों के विलय करने के संदर्भ में प्रस्ताव पारित किया गया था। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की मल्लीताल एवं तल्लीताल इकाइयों के विलय एवं प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल नैनीताल नगर इकाई का नवीन गठन के अनुपालनार्थ मल्लीताल एवं तल्लीताल इकाइयों के संबंधित अध्यक्षों सहित समस्त पदाधिकारीयों के मध्य विस्तारपूर्वक चर्चा एवं विचार विमर्श किया गया। उक्त बैठक में सर्व सहमति से प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के क्रमशः मल्लीताल एवं तल्लीताल इकाइयों का विलय कर प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल नैनीताल नगर का नव गठन किए जाने का निर्णय लिया गया। उपरोक्त प्रस्ताव पर लंबी चर्चा एवं विचार विमर्श करने के उपरांत तय किया गया कि अगले दो वर्षों के लिए वर्तमान मल्लीताल एवं तल्लीताल इकाइयों की संबंधित कार्यकारिणी यथा स्थिति पदों के सापेक्ष अपने-अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से व्यापार एवं व्यापारियों के समावेशी विकास एवं हित में निर्वहन करेंगी, तत्पश्चात सर्वसहमति से व्यापार एवं व्यापारियों के हित में अग्रिम निर्णय लिया जाएगा। इसी संदर्भ में यह भी तय हुआ कि प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के सम्मानित प्रांतीय अध्यक्ष श्री नवीन वर्मा सहित जिला नैनीताल के सम्मानित अध्यक्ष श्री विपिन गुप्ता आदि जनपद स्तरीय पदाधिकारीयों से चर्चा के पश्चात अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित कर नवगठित प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल नैनीताल नगर के समस्त पदाधिकारीयों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम की रूपरेखा मय तिथि निर्धारण की सूचना पृथक से साझा की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आज 2 जून का राशिफल : मीन राशि के जातकों का स्वास्थ्य के लिहाज से दिन राहत देने वाला हो सकता है  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING