Connect with us

नैनीताल

आज राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर नैनीताल एरीज में पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन

आज राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर नैनीताल एरीज में पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन
सीएन, नैनीताल।
23 अगस्त 2023 को चंद्रयान 3 मिशन का लैंडर विक्रम चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतरा था। इस सफलता ने भारत को चंद्रमा की सतह पर उतरने वाला चौथा और चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में उतरने वाला पहला देश बना दिया। इसरो की इस उल्लेखनीय उपलब्धि ने अंतरिक्ष अन्वेषण के क्षेत्र में भारत का कद और ऊँचा किया। प्रधानमंत्री मोदी जी ने 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। इस वर्ष 23 अगस्त पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस हैए जिसके अंतर्गत भारत भर के वैज्ञानिक संस्थानों में अंतरिक्ष विज्ञान संबंधी गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। नैनीताल स्थित आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान एरीज ने 13 अगस्त से 23 अगस्त के बीच नैनीताल और हल्द्वानी के विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों में छात्रों के लिए खगोल विज्ञान एवं अंतरिक्ष विज्ञान पर व्याख्यानों की एक श्रृंखला आयोजित की। इस  श्रृंखला में खगोल विज्ञान के महत्व, आदित्य  मिशन, सूर्य एवं सौर मौसम, एस्ट्रोसैट जैसी अंतरिक्ष दूरबीनों इत्यादि विषयों पर एरीज के वैज्ञानिकों ने छात्रों से चर्चा की। जानकारी देते हुए वैज्ञानिक डा. वीरेंद्र यादव ने बताया कि राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस को मनाने के लिए 23 अगस्त को एरीज के मनोरा चोटी परिसर में भी कई गतिविधियाँ आयोजित की गई हैं। इनमें जवाहर नवोदय विद्यालय सुयालबाड़ी के विद्यार्थी प्रत्यक्ष रूप से तथा सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर वैज्ञानिकों से चर्चा करेंगे। इसका लाइव प्रसारण 11 बजे से एरीज के यूट्यूब चैनल पर भी किया जाएगा। आम जनता के लिए दोपहर 2 बजे से 4 बजे के बीच खगोल विज्ञान एवं अंतरिक्ष विज्ञान पर वीडिओ की स्क्रीनिंग और पोस्टर प्रदर्शनी भी चलाई जाएगी, जो सभी के लिए निशुल्क रूप से खुले हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य अंतरिक्ष अन्वेषण में भारत की उपलब्धियों से लोगों को अवगत कराना है जिससे भावी पीढ़ियों को भी प्रेरित किया जा सके।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING