Connect with us

नैनीताल

अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर सांसद अजय भट्ट व कांग्रेस नेत्री खष्टी ने जताया गहरा शोक

अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर सांसद अजय भट्ट व कांग्रेस नेत्री खष्टी ने जताया गहरा शोक
सीएन, नैनीताल।
अहमदाबाद में हुए विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस भीषण दुर्घटना पर पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल-उधम सिंह नगर से लोकसभा सांसद अजय भट्ट व कांग्रेस नेत्री खष्टी बिष्ट ने गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना जताई है। सांसद अजय भट्ट ने कहा कि अहमदाबाद में हुआ यह विमान हादसा अत्यंत पीड़ादायक और दुर्भाग्यपूर्ण है। इस दुखद घड़ी में मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करता हूं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति और उनके परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करें। श्री भट्ट ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया। प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता और राहत उपलब्ध करने का पूरा प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे हादसे देश के लिए एक बड़ी क्षति होते हैं, जिनसे उबरने में समय लगता है लेकिन पूरे देश को एकजुट होकर  पीड़ितों के साथ खड़ा होना चाहिए। पूर्व दर्जा राज्य मंत्री, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष खष्टी बिष्ट ने अहमदाबाद विमान हादसे को दर्दनाक बताया। अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसे में सवार यात्रियों के लिए जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष खष्टी बिष्ट ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होने कहा कि इस प्रकार की दुर्घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण एवं दुखद खबर होती है। 50 घायलों को सिविल अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है। उन्होंने कहा कि ज़िम्मेदार एजेंसियों को इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने की पूरी कवायद करते हुए आधुनिकतम उड्डयन प्रणाली को अपनाना चाहिए। इस दुखद दुर्घटना की न्यायिक जांच की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि तत्काल प्रभाव से जांच समिति गठित की जानी चाहिये। ज्ञातव्य है कि गुरुवार दोपहर को एयर इंडिया का यात्री विमान अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें लगभग 242 यात्री सवार थे। कई सेना के जवान रेस्क्यू में लगे हुए हैं 

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING