Connect with us

नैनीताल

सेंट जोसेफ कॉलेज नैनीताल : प्रतिष्ठित स्कूल का इलाहाबाद सूबे के इतिहास से जुड़ा हुआ

सेंट जोसेफ कॉलेज नैनीताल : प्रतिष्ठित स्कूल का इलाहाबाद सूबे के इतिहास से जुड़ा हुआ
वेणु वृंदा, नैनीताल।
किसी भी समाज के निर्माण से लेकर उसके सांस्कृतिक एवं आर्थिक विकास में शिक्षा की  महत्वपूर्ण भूमिका होती है। शिक्षा औपचारिक तथा अनौपचारिक दोनों ही रूपों में प्राप्त की जाती है। अनौपचारिक शिक्षा के लिए दुनियावी अनुभव महत्वपूर्ण होते हैं। वहीं दूसरी ओर औपचारिक शिक्षा के लिए निश्चित समय पर, निश्चित शिक्षकों द्वारा दिए गए निश्चित पाठ्यक्रम की पूर्ति कर शिक्षा ग्रहण की जाती है। औपचारिक शिक्षा प्राप्त करने के लिए वर्तमान समय में निजी सरकारी, गैर सरकारी स्कूलों की बहुत अधिक संख्या है। ऐसे में किसी एक विद्यालय का अपनी पहचान बनाकर प्रसिद्धि प्राप्त करना अत्यंत कठिन कार्य है। नैनीताल के परिप्रेक्ष्य में देखे तो यह कठिन कार्य शेरवुड कॉलेज सैंट जोसेफ कॉलेज, बिशप वेस्ट कोट गर्ल्स स्कूल जैसे कई स्कूलों ने यह संभव कर दिखाया है। सेंट जोसेफ कॉलेज का इतिहास इलाहाबाद सूबे के इतिहास से निकटता से जुड़ा हुआ है। मूल रूप से इसका नाम सेंट जोसेफ सेमिनरी था और इसका जन्म स्थान दार्जिलिंग था। 1888 में इस सेमिनरी को दार्जिलिंग से नैनीताल शिफ्ट किया गया और यह सेमिनरी नैनीताल में साल 1890 तक चली। साल 1888 में ही वर्तमान स्कूल के स्थान पर जमीन खरीदी गई थी और स्कूल का निर्माण कार्य शुरू किया गया। इसे साल 1888 के बाद आयरिश ब्रदर एसोसिएशन कोलकाता को सौंप दिया गया। साल 1925 में इस स्थान पर सेंट जोसेफ कॉलेज का निर्माण पूरा हुआ जहां आज यह है। सेंट जोसेफ कॉलेज का दूसरा नाम सैम है और वर्तमान में यह आईसीएसई बोर्ड से संबद्ध है। सैम को भारत के बेहतरीन स्कूलों में से एक माना जाता है। इसके कई कारण है जैसे शैक्षिक उत्कृष्टता, स्कूल छात्रों को विश्व स्तरीय शिक्षा प्रदान करता है। इसके साथ.साथ स्कूल के शिक्षक भी योग्य एवं अनुभवी हैं। सैम में कई आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं जैसे आधुनिक कक्षाएं, पुस्तकालय, प्रयोगशाला, पाठ्येतर क्रियाकलाप आदि। इसके साथ ही तैराकी, घुड़सवारी तथा विभिन्न खेल खेलने की सुविधा, हॉस्टल मेस एवं आवास सुविधाओं के साथ ही छात्रों के स्वास्थ्य के लिए अस्पताल एवं डॉक्टर की सुविधा भी सैम में उपलब्ध है। वर्तमान में सैम में 1000 से 1200 छात्र हैं। स्कूल का अकादमिक रिकॉर्ड मजबूत है साथ ही छात्रों का प्रदर्शन भी उत्कृष्ट रहा है। इसका उदाहरण सैम के कई प्रसिद्ध छात्र हैं जैसे सेना के पूर्व प्रमुख और भारत के सर्वोच्च सैन्य अधिकारी जनरल बिक्रम सिंह, वायु सेना के पूर्व प्रमुख एयर चीफ मार्शल पीवी नायक, नौसेना के पूर्व प्रमुख और भारत के सर्वोच्च सैन्य अधिकारी एडमिरल सुरेश मेहता, भारत के पूर्व वित्त मंत्री और कानून मंत्री अरुण जेटली, भारत के पूर्व केंद्रीय मंत्री और राजनीतिज्ञ जयराम रमेश, प्रसिद्ध अभिनेता निर्देशक और सामाजिक कार्यकर्ता राहुल बोस, प्रसिद्ध उद्योगपति और व्यवसायी संजय गुप्ता आदि। आशा है कि भविष्य में भी सेंट जोसेफ कॉलेज महान राजनीतिज्ञ, उच्च शिक्षाविद, वैज्ञानिक, उच्च तकनीकी ज्ञान से आबद्ध टेक्नीशियन तथा विविध क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभाने वाले महान विद्वानों को तैयार करेगा।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING