Connect with us

नैनीताल

नैनी झील में पर्यटकों की सुरक्षा के कोई इन्तज़ाम नहीं, बिना लाइफ जैकेट कर रहे नौकायन

सीएन, नैनीताल। नैनी झील में नौकायन करने वाले पर्यटकों की सुरक्षा के कोई इन्तज़ाम नहीं है। पर्यटक जान हथेली पर रखकर बिना लाइफ जैकेट के झील में नौकायन कर रहे हैं। सरोवर नगरी में पर्यटकों की भीड़ लगी रही। जिस दौरान कई पैडल बोटो में पर्यटक बिना लाईफ़ जैकेट के नौकायन करते हुए नज़र आए। लेकिन पालिका की ओर से इस ओर कोई ध्यान नही दिया जा रहा। पर्यटकों की भीड़ बढ़ने पर पालिका कर्मियों की ओर से बोट स्टैंड का निरीक्षण तो किया जाता है लेकिन यह अभियान महज चेतावनी देने तक ही सिमट कर रह गया है। पालिका कर्मियों की लापरवाही के चलते कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है। सरोवर नगरी पहुंचने वाले पर्यटक एकबार नैनी झील में नौकायन का आनंद लेना नही भूलते। नौकायन के लिए पालिका की ओर से कुल 312 नावों का संचालन किया जाता है। जिसमें से 222 चप्पू जबकि 90 पैडल बोट शामिल है। नाव मालिक समिति के अध्यक्ष राम सिंह बिष्ट का कहना है कि पालिका की ओर से नाव संचालकों से लाइफ़ जैकेट के पैसे ले लिए गए हैं लेकिन उन्हें अभी तक कोई लाइफ़ जैकेट नहीं दी गई है। पालिका की ओर से 2 साल पहले लाईफ़ जैकेट दी गई थी।जिनकी हालत ख़राब हो नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राहुल आनंद का कहना है कि जल्द ही नाव संचालकों को नई लाइफ़ जैकेट वितरित की जाएंगी।जो नाव संचालक बिना लाइफ़ जैकेट के नौकायन करवा रहे हैं उन पर कार्रवाई की जाएगी। पूरानी लाइफ़ जैकेटों की स्थिति इतनी गंभीर नहीं है कि उन्हें इस्तेमाल नहीं किया जा सके।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING