Connect with us

नैनीताल

काठगोदाम से भीमताल यातायात 2-लेन अण्डरपास से जायेगा, ₹17.04 करोड़ की डीपीआर तैयार : अजय टम्टा

सीएन, नैनीताल। केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद नैनीताल अंतर्गत विभिन्न सड़क मार्गों के सुधारीकरण,चौड़ीकरण एवं अन्य कार्यों हेतु सड़क परिवहन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा विभिन्न स्वीकृतियां प्रदान की गई हैं। जिसमें, काशीपुर-रामनगर मोटर मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग संंख्या 309 (पुराना संख्या-121) के किमी 1 से 28 में रु0 16.81 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है। मार्ग की सतह खराब होने के कारण कार्बेट जाने वाले पर्यटकों एवं यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, मार्ग में बड़े-बडे पैच होने के कारण वाहन स्वामियों को भी परेशानी हो रही थी। मार्ग की सतह सही होने के पश्चात् जनता को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके लिये विभाग को निविदा आमंत्रित कर शीघ्र कार्य कराने के भी निर्देश दिये गये हैं। काठगोदाम नैनीताल मोटर मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 109 (पुराना संख्या-87) के चैनेज 91.125 से 91.415 लम्बाई 290 मीटर (गुलाबघाटी) के पास मार्ग संकरा था जिससे जाम की स्थिति बनती थी। जाम के कारण नैनीताल व भीमताल जाने वाले पर्यटकों एवं यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। यहाँ पर स्लोप प्रोटेक्शन का कार्य भी किया जाना जरूरी था, जिस कारण गुलाबघाटी में स्लोप पोटेक्शन का कार्य करते हुए मार्ग की चौडाई बढ़ाकर 2-लेन करने हेतु लागत रु0 61. रोड़ का कार्य स्वीकृत करा दिया गया है। इस भाग में भी मार्ग की चौड़ाई 2-लेन होने के पश्चात् जाम की स्थिति नहीं रहेगी। इसके लिये विभाग को निविदा आमंत्रित कर शीघ्र कार्य कराने के निर्देश भी दे दिये गये हैं। काठगोदाम-नैनीताल मोटर मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 109 (पुराना संख्या-87) के किमी 90 (काठगोदाम) में कलसिया पुल पर 2-लेन कम्पोजिट ब्रिज निर्माण कार्य हेतु 50 6.61 करोड की स्वीकृति करा दी गई है. जिसमें अनुबन्ध गठित कर कार्य प्रारम्भ करा दिया गया है। इस स्थान पर 2-लेन का पुल बन जाने से जाम की समस्या से निजात मिलेगी। भारी वाहनों का आवागमन भी आसानी से होगा। इसके अलावा काठगोदाम नैनीताल मोटर मार्ग, राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-109 (पुराना संख्या-87) में रानीबाग में भी जाम लगता है, जिस हेतु रानीबाग में अण्डरपास बनाया जाना प्रस्तावित किया गया है। इस अण्डरपास के बन जाने से यातायात दो मार्गों में विभक्त हो जायेगा। काठगोदाम से नैनीताल जाने वाले यातायात वर्तमान मार्ग से जायेगा, यह मार्ग भी 2-लेन में परिवर्तित किया जा रहा है। काठगोदाम से भीमताल जाने वाला यातायात अण्डरपास से जायेगा, यह अण्डरपास भी 2-लेन होगा। इससे जाम की स्थिति नहीं रहेगी। इस अण्डरपास को बनाने हेतु डीपीआर ₹17.04 करोड़ का गठन कर लिया गया है. जिसे जल्द ही स्वीकृत करा लिया जायेगा।

    ADVERTISEMENTS
    यह भी पढ़ें 👉  वन्यजीवों द्वारा मानव नुकसान को रोकने को प्रभावी कदम उठाये जाने हेतु वन विभाग के साथ ही जिला प्रशासन को योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने के निर्देश
    Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

    More in नैनीताल

    Trending News

    Follow Facebook Page

    About

    आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

    संपादक

    Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

    संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
    बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
    फोन: +91 98378 06750
    फोन: +91 97600 84374
    ईमेल: [email protected]

    BREAKING