Connect with us

उधम सिंह नगर

घर से लाखों के जेवरात लेकर किशोरी प्रेमी के साथ फुर्र, तलाश में जुटी पुलिस

घर से लाखों के जेवरात लेकर किशोरी प्रेमी के साथ फुर्र, तलाश में जुटी पुलिस
सीएन, रूद्रपुर।
यहां रुद्रपुर की एक किशोरी लाखों के जेवरात समेत नकदी लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। किशोरी की मां ने मामले को लेकर पुलिस को तहरीर दी है। जिसके आधार पर पुलिस ने किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार मामले को लेकर रंपुरा चौकी स्थित प्रीत विहार कॉलोनी की रहने वाली एक महिला ने तहरीर दी है। महिला ने बताया कि पांच जुलाई की सुबह जब वो उठी तो उसकी 16 साल की बेटी घर से लापता थी। कुछ ही देर में उसे पता चला की उनकी अलमारी में करीब 80 हजार की नकदी और जेवरात भी गायब हैं। जिसकी कीमत करीब साढ़े चार लाख रुपए बताई जा रही है। किशोरी के परिजनों ने अपने स्तर से किशोरी की तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। काफी खोजबीन के बाद उन्हें पता चला कि मुस्तफा उर्फ छोटू निवासी केलाखेड़ा से उनकी बेटी का प्रेम प्रसंग चल रहा था। किशोरी की मां ने छोटू पर उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर घर से जेवरात चोरी करने के लिए प्रेरित करने के आरोप लगाए हैंण् पुलिस ने तहरीर के आधार पर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

More in उधम सिंह नगर

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING