Connect with us

शिक्षा

आज  1 मार्च को मनाया जाता है शून्य भेदभाव दिवस और सेल्फ इंजरी अवेयरनेस डे

आज  1 मार्च को मनाया जाता है शून्य भेदभाव दिवस और सेल्फ इंजरी अवेयरनेस डे
सीएन, नैनीताल
। हर साल 1 मार्च को विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस मनाया जाता है। यह दिन नागरिक सुरक्षा के महत्व को बढ़ावा देने, लोगों को आपातकालीन परिस्थितियों और संकटों के लिए तैयार करने और उन्हें सुरक्षित रखने के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। बता दें कि विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस के अलावा 1 मार्च को शून्य भेदभाव दिवस और सेल्फ इंजरी अवेयरनेस डे भी मनाया जाता है। विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस पहली बार 1 मार्च 1990 को मनाया गया था। यह दिवस एक अंतर्राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा संगठन द्वारा आयोजित किया जाता है। विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस के दिन हर नागरिक अपने जीवन में कई अलग अलग संकल्प लेता है। दुनिया का ध्यान नागरिक सुरक्षा के महत्व और दुर्घटनाओं या आपदाओं की स्थिति में रोकथाम के लिए जागरूकता बढ़ाने और रोकथाम का संकल्प लेना सबसे महत्वपूर्ण होता है। साथ ही यह दिन आत्म.सुरक्षा उपायों के लिए जनता का ध्यान आकर्षित करता है। पूरी दुनिया के लिए यह दिन बहुत खास है।

More in शिक्षा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING