Connect with us

शिक्षा

सेंट जॉन्स स्कूल नैनीताल में धूमधाम से मनाया गया मदर्स डे समारोह

सीएन, नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल के प्रसिद्ध सेंट जॉन्स स्कूल, में शनिवार को मदर्स डे के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन मदर्स डे से एक दिन पूर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भावनात्मक माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना और दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत नृत्य और कविता पाठ ने सभी माताओं की आंखों को नम कर दिया। माताओं के लिए विशेष खेलों का आयोजन भी किया गया, जिसमें उन्होंने बढ़-चढ़कर भाग लिया। साथ ही अनेक खेलों के साथ कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। खेलो में म्यूजिकल चेयर, ब्लाइंड फोल्ड रेस,पार्सल पास, लकी मॉम आदि अनेक खेल थे। लकी ड्रा द्वारा लकी मॉम को चुना गया तथा विद्यालय द्वारा बनाया गए सेल्फी प्वॉइंट ने सभी माताओं का ध्यान अपनी ओर आकृषित किया। मदर्स डे पर केक भी काटा गया। विद्यालय की उप-प्रधानाचार्य श्रीमती पूनम बिष्ट ने अपने संबोधन में माताओं के त्याग, ममता और योगदान को सराहते हुए कहा कि मां सिर्फ एक शब्द नहीं, एक संपूर्ण भाव है। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने सभी माताओं को उपहार भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का समापन सभी छात्रों और माताओं के लिए विशेष भोज के साथ हुआ।
माताओं ने इस आयोजन के लिए विद्यालय परिवार को धन्यवाद दिया और इसे अविस्मरणीय अनुभव बताया। कार्यक्रम का संचालन ज्योती त्रिपाठी एवं अनीता बोरा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। उक्त कार्यक्रम में उप- प्रधानाचार्य पूनम बिष्ट,ज्योति त्रिपाठी,अनीता बोरा, आशा जोशी, किरन मेर,लता फर्त्याल, रुचि साह, मोनिका वर्मा, पल्लवी जोशी, शाहीन, दिया आर्या, विक्रम सिंह रावत, तुलसी मेहरा, पूनम,रेणु बिष्ट,मनोज कुमार एवम् समस्त कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश में जनता की जान की कोई कीमत नहीं, सरकार वन्यजीव संघर्ष को रोकने में असमर्थ : गोदियाल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in शिक्षा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING