Connect with us

शिक्षा

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2025 : लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों को पछाड़ते हुए 93 फीसदी सफलता पाई

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2025 : लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों को पछाड़ते हुए 93 फीसदी सफलता पाई
सीएन, रामनगर।
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने आज 19 अप्रैल को ठीक 11 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए। इस बार उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट न केवल समय पर आया बल्कि अपने साथ ढेर सारी खुशखबरी और गर्व की भावनाएं भी लेकर आया। इस साल कक्षा 10वीं का कुल परीक्षा परिणाम 90.77 फीसदी रहा, जो अब तक के पिछले वर्षों में सबसे अधिक है। यह आंकड़ा सिर्फ एक संख्या नहीं, बल्कि उन हजारों छात्रों की मेहनत, सपनों और उम्मीदों की कहानी है। लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों को पछाड़ते हुए 93 फीसदी सफलता पाई, वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 88 फीसदी रहा। कुल 113,690 छात्रों ने हाईस्कूल परीक्षा दी और जब परिणाम घोषित हुए, तो न जाने कितने घरों में खुशियों की लहर दौड़ गई। इंटरमीडिएट यानी 12वीं में भी इस साल रिकॉर्ड कायम हुआ। कुल 83.23 प्रतिशत छात्र पास हुए। लड़कों का परिणाम 80 फीसदी रहा, जबकि लड़कियों ने 86.20 प्रतिशत सफलता हासिल कर एक बार फिर अपनी मेहनत को साबित किया। 109,713 छात्रों ने इंटर की परीक्षा दी थी और आज का दिन उन सभी के लिए ज़िंदगी का यादगार पल बन गया। अगर 2021 को छोड़ दिया जाए तो  बीते कुछ सालों से स्पष्ट होता है कि उत्तराखंड बोर्ड लगातार बेहतर की ओर बढ़ रहा है। 2024 में पिथौरागढ़ की प्रियांशी ने 500 में से 500 अंक लाकर टॉप किया था। वहीं 12वीं में पीयूष खोलिया और कंचन जोशी ने 488 अंक हासिल कर संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया था। इस साल 10वीं के एग्जाम में कमल सिंह चौहान और जतिन जोशी ने संयुक्त रूप से टॉप किया है। प्रथम स्थान पर रहे कमल और जतिन ने कुल 500 अंकों में से 496 अंक 99.20 प्रतिशत हासिल किए हैं। जबकि दूसरी टॉपर कनकलता हैं। कनकलता ने 500 अंकों में से 495 अंक 99.00 प्रतिशत हासिल किए हैं। ऐसे प्रेरणादायक उदाहरण आज भी युवाओं में आत्मविश्वास भरते हैं। 

More in शिक्षा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING