Connect with us

पौड़ी गढ़वाल

उत्तराखंड की सोनाली बिष्ट बनीं एयरफोर्स में फ्लाइंग ऑफिसर

उत्तराखंड की सोनाली बिष्ट बनीं एयरफोर्स में फ्लाइंग ऑफिसर
सीएन, पौड़ी।
देवभूमि के गांवों में निवास करने वाले नन्हे बच्चे बचपन से ही मां भारती की सेवा के सपने देखने लगते हैं। ऐसा इसलिए भी है, क्योंकि पहाड़ में हर दूसरे घर से कोई नो कोई सेना में शामिल होकर देश सेवा कर ही रहा होता है। अब पौड़ी गढ़वाल की एक बेटी सोनाली बिष्ट ने वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर ना केवल अपने परिवार बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रौशन किया है। जानकारी के मुताबिक सोनाली बिष्ट मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के रणस्वा गांव की रहने वाले हैं। हालांकि, वह वर्तमान में अपने परिवार के साथ कोटद्वार के कोटडीढ़ांग वार्ड 3 में रहती हैं। सोनाली की प्रारम्भिक शिक्षा कोटडीढांग के ज्ञानोदय विद्यालय से हुई है। इसके बाद बेटी ने इंटरमीडिएट की पढ़ाई डीएवी कॉलेज से पूरी की है। बता दें कि सोनाली बिष्ट ने 12वीं की पढ़ाई के बाद बीटेक किया है और इसके पश्चात एक वर्ष तक विप्रो में जाब भी की है। इसी दौरान वर्ष 2020 में उनका चयन फ्लाइंग अफसर के लिए हो गया, जिसके बाद एएफटीसी से दो वर्ष का कठिन प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत अब बीती 21 जनवरी को वह भारतीय वायुसेना सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बन गईं।

Continue Reading
You may also like...

More in पौड़ी गढ़वाल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING