Connect with us

मनोरंजन

नैनीताल में फिल्मायी गई कन्नू फिल्म का दादा फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में आधिकारिक हुआ चयन

नैनीताल में फिल्मायी गई कन्नू फिल्म का दादा फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में आधिकारिक चयन हुआ

सीएन, नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल निवासी संजय सनवाल लंबे समय से मुंबई में रह कर फिल्म बना रहे हैं हेन।इनकी कई सामाजिक मुद्दे पर बनी फिल्मो को लगभाग 30 बार से ज्यादा अवॉर्ड मिल चुके हैं। अभी हाल में संजय सनवाल ने बाल मजदूरी पर एक फिल्म बनाई है। जिसका नाम  कन्नू है।  इस फिल्म की शूटिंग पूर्ण रूप से उत्तराखंड में हुई है। जिसमें कई स्थानीय कलाकारों को काम करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस फिल्म को अब तक 10 से ज्यादा राष्ट्रीय और अंतर राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं। अभी पिछला सप्ताह इस फिल्म को अरब देश कतर में सर्वश्रेष्ठ फिल्म और ओमान में इस साल की सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला है। इनकी फिल्म को अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक वर्ल्ड प्रीमियर में पुरस्कार के लिए चुना गया है। इस फिल्म का देश के प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल *दादा फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में आधिकारिक चयन हुआ। इस फेस्टिवल में शाहरुख खान को उनकी फिल्म जवान के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है जो काफी चर्चा में है। अगर संजय सनवाल की फिल्म को इस फेस्टिवल में अवॉर्ड मिलता है तो उन्हें अवॉर्ड के साथ एक लाख रुपया भी मिलेगा। ये इवेंट मुंबई में होगा।

More in मनोरंजन

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING