Connect with us

पर्यावरण

सीबीसी नैनीताल ने पीएम के आह्वान पर डीएसए फ्लैट्स में चलाया स्वच्छता ही सेवा महाअभियान

सीएन, नैनीताल: प्रधानमंत्री के ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े के अंतर्गत ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ मुहिम को सफल बनाने के लिए केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी), नैनीताल ने एक विशाल श्रमदान अभियान चलाया। नैनीताल के ऐतिहासिक डीएसए फ्लैट्स मैदान में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में सभी कार्मिकों ने नगर पालिका, स्थानीय नागरिकों, पर्यटकों और विभिन्न संस्थाओं के साथ मिलकर स्वच्छता की अलख जगाई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका चेयरमैन डॉ. सरस्वती खेतवाल थीं, जिनकी अगुवाई में उपस्थित जन-समूह ने एक स्वच्छ और सुंदर नैनीताल के निर्माण की शपथ ली। शपथ के तुरंत बाद पूरे मैदान में गहन स्वच्छता श्रमदान किया गया, जिसमें विशेष रूप से प्लास्टिक और कचरा एकत्र किया गया। सीबीसी नैनीताल ने इस दौरान स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों से अपील की कि वे नैनीताल की सुंदरता बनाए रखने के लिए सफाई का विशेष ध्यान रखें। सीबीसी, नैनीताल की नोडल अधिकारी श्रद्दा गुरुरानी तिवारी ने बताया कि सीबीसी पहले भी नैनी झील और इसके आसपास के क्षेत्रों को साफ करने के लिए कई सफल ‘स्वच्छता पखवाड़े’ और ‘प्लास्टिक मुक्त’ अभियान चला चुका है। यह ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ पहल हमारे उन्हीं निरंतर प्रयासों की कड़ी है। इस मुहिम में कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रोफेसरों, सरकारी कार्यालयों के कार्मिकों, नाव चालकों, हॉकर्स एसोसिएशन और खेल संगठनों से जुड़े खिलाड़ियों ने भी जोश के साथ भाग लिया, जो नैनीताल के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी को दर्शाता है। अभियान में सीबीसी नैनीताल के भास्कर जोशी, आनंद बिष्ट, दीपा जोशी, शर्मिष्ठा बिष्ट, गोपेश बिष्ट, शोभा चारक, पुष्पा देवी, दीवान सिंह, भूपेंद्र जड़ौत, राजेश नारायण सोनकर व क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नीरज भट्ट ने सक्रिय योगदान दिया।

More in पर्यावरण

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING