Connect with us

पर्यावरण

जिला जज के नेतृत्व में न्यायालय परिसर में स्वच्छता अभियान, पौधारोपण किया

सीएन, नैनीताल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बुधवार को जिला न्यायधीश सुबीर कुमार के नेतृत्व में जिला न्यायालय परिसर में स्वच्छता अभियान, पौध रोपण कर श्रमदान किया गया। जिला न्यायधीश सुबीर कुमार ने पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास के महत्त्व के प्रति जागरूक और साथ ही लोगों को पर्यावरण सम्बंधित चुनौतियों का समाधान करने के लिए सहयोग देने की बात कही। बताया कि पर्यावरण की सुरक्षा करना हमारा पहला कर्तव्य है। राज्य का 70 प्रतिशत वन सम्पदा से परिपूर्ण है।इस दौरान परिसर के आस पास देवदार, बांज आदि के पौध रोपे गए। जिला न्यायधीश सुबीर कुमार ने आठ पर्यावरण मित्रों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रथम अपर जिला न्यायधीश राहुल गर्ग, द्वितीय अपर जिला न्यायधीश विजय लक्ष्मी विहान, मुख्य न्याय मजिस्ट्रेट रवि प्रकाश, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बीनू गुलयानी, सिविल जज तनुजा कश्यप, प्रथम न्यायिक मजिस्ट्रेट रुचिका गोयल, द्वितीय न्यायिक मजिस्ट्रेट आईशा फरहीन आदि मौजूद रहे।

More in पर्यावरण

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING