Connect with us

पर्यावरण

एसएसजे विश्वविद्यालय के वानिकी एवं पर्यावरण विज्ञान विभाग को मिला ए ग्रेड

सीएन, अल्मोड़ा। भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद भारत सरकार के मूल्यांकन बोर्ड द्वारा सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के वानिकी एवं पर्यावरण विज्ञान विभाग को पर्यावरण, वन संरक्षण को लेकर किये गए कार्यों/प्रयासों का मूल्यांकन कर ए ग्रेड देकर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। वानिकी एवं पर्यावरण विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. अनिल कुमार यादव ने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट को जानकारी देते हुए बताया कि वानिकी एवं पर्यावरण विज्ञान विभाग को पर्यावरण संरक्षण आदि को लेकर किये प्रयासों के लिए ए ग्रेड मिला है। कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने वानिकी एवं पर्यावरण अध्ययन विभाग के अध्यक्ष प्रो. अनिल कुमार यादव को ए ग्रेड मिलने पर बधाइयाँ दी हैं। उन्होंने आगे कहा कि यह विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात है। मूल्यांकन में ए ग्रेड मिलने पर डॉ मनमोहन कनवाल, विपिन चन्द्र जोशी, गोविंद मेर आदि ने खुशी जताई है।

More in पर्यावरण

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING