Connect with us

पर्यावरण

गंगा व सहायक नदियों के संरक्षण को लेकर जिला गंगा समिति की बैठक आयोजित

सीएन, नैनीताल। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जिला गंगा समिति की बैठक अपर जिलाधिकारी विवेक राय की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य गंगा एवं उसकी सहायक नदियों के जल को प्रदूषणमुक्त बनाए रखने हेतु जनपद स्तर पर विभिन्न विभागों के सहयोग से कार्य योजना तैयार करना रहा। शहरी क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन हेतु स्थानीय निकायों (ULBs) के माध्यम से निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस कार्य हेतु हल्द्वानी नगर निगम को नोडल एजेंसी नामित किया गया है, जिसके अंतर्गत भवाली, भीमताल, नैनीताल एवं लालकुआं का कूड़ा हल्द्वानी लाया जाता है। नगर निगम हल्द्वानी के पास पूर्व में लगभग 1,39,000 मीट्रिक टन कूड़ा एकत्र था, जिसमें से अब तक 28,000 मीट्रिक टन कूड़े का निस्तारण किया जा चुका है तथा प्रतिदिन लगभग 1,000 मीट्रिक टन कूड़े का निस्तारण किया जा रहा है। निकट भविष्य में संपूर्ण कूड़े का निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, एक नवीन प्लांट की स्थापना की योजना भी प्रस्तावित है, जिसके माध्यम से कूड़े से चारकोल तैयार किया जाएगा। बैठक में नगर आयुक्त हल्द्वानी ऋचा सिंह, पर्यटन विभाग, जल संस्थान, पेयजल निगम, वन विभाग, नगरपालिकाओं के प्रतिनिधि एवं जनपद स्तरीय पर्यावरण संरक्षण समितियों के सदस्य उपस्थित रहे।

More in पर्यावरण

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING