Connect with us

पर्यावरण

सभी को पर्यावरण के संरक्षण-संवर्धन का संकल्प लेना होगा : राज्यपाल

सीएन, नैनीताल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने आज राजभवन परिसर में औषधीय गुणों से भरपूर जिन्को बाइलोबा पौधे का रोपण किया। इस अवसर पर देव संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. चिन्मय पंडया भी मौजूद रहे उन्होंने भी राजभवन परिसर में पौधरोपण किया। राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हम सभी को पर्यावरण के संरक्षण-संवर्धन का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पेड़ लगाकर हम अपने पर्यावरण को सुरक्षित रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाने के साथ-साथ इनकी देखभाल भी जरूरी है।। राज्यपाल ने कहा कि हमारा पर्यावरण प्रकृति का अनमोल उपहार है और इसे हमें अपने और आने वाली पीढ़ी के लिए सहेजकर रखना होगा। हमारी आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध जल, हवा, मिट्टी एवं पर्यावरण मिले, इसके लिए पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण पर सभी को ध्यान देना होगा। इस अवसर पर राज्यपाल ने वृक्ष मानव से विख्यात विश्वेश्वर दत्त सकलानी जी को भी उनकी जन्म जयंती के अवसर पर याद किया और कहा कि उन्होंने रिकॉर्ड 50 लाख से अधिक पेड़-पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपना अतुल्य योगदान दिया। इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर, वित्त नियंत्रक डॉ. तृप्ति श्रीवास्तव सहित अन्य लोगों ने भी पौधरोपण किया।

                                                             

More in पर्यावरण

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING