Connect with us

पर्यावरण

गंगोत्री में गंगा विचार मंच उत्तराखण्ड द्वारा चलाया गया संयुक्त वृहद गंगा स्वच्छता अभियान

लोकेंद्र सिंह बिष्ट, गंगोत्री। आज 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मां गंगा जी के गांव गंगोत्री में गंगा विचार मंच उत्तराखण्ड द्वारा संयुक्त वृहद गंगा स्वच्छता अभियान।चलाया गया। गंगा व पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए गंगा शपथ दिलाई गई। 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मां गंगा जी के गांव गंगोत्री में राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तहत गंगा विचार मंच उत्तराखण्ड ने महिडांडा की 35 वीं वाहिनी के 50 जवानों, सीमा सड़क संगठन के 20, वन विभाग गंगोत्री नेशनल पार्क के 31 वन कर्मियों, गंगोत्री नगर पंचायत गंगोत्री के 30 कर्मचारियों, जिला प्रशासन व मंदिर समिति गंगोत्री के कार्यकर्ताओं के साथ मां गंगा जी के तट पर वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में आज गंगा जी में विसर्जित किया गए वस्त्रों, पुराने कपड़ों व प्लास्टिक की खाली बोतलों, चूड़ी, बिंदी लिपिस्टिक आदि के 12 बोरे एकत्रित किया गए।। नदी की बीच धारा में फंसे वस्त्रों को लंबे लंबे हुक लगे बांस से किनारे खींचा गया। जो नहीं निकले उन वस्त्रों को काटकर निकाला गया। पूर्व से ही तय कार्यक्रम के तहत गंगा विचार मंच उत्तराखण्ड ने 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर मां गंगा जी के उदगम गंगोत्री में संयुक्त वृहद गंगा स्वच्छता अभियान चलाया गया और मां गंगा जी के तट पर गंगा शपथ दिलवाई गई।। गंगा विचार मंच उत्तराखण्ड के प्रांत संयोजक लोकेंद्र सिंह बिष्ट ने 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर मां गंगा जी के उदगम गंगोत्री में संयुक्त वृहद गंगा स्वच्छता अभियान में गंगोत्री मंदिर समिति गंगोत्री, भारतीय तिब्बत सेना पुलिस 35 वीं वाहिनी, जिला प्रशासन, नगर पंचायत गंगोत्री, उत्तरकाशी पुलिस, सीमा सड़क संगठन उत्तरकाशी, गंगोत्री नेशनल पार्क, वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी वा जवान, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवम गंगा प्रहरियों को गंगा विचार मंच के प्रांत संयोजक लोकेंद्र सिंह बिष्ट ने गंगा तट पर दिलाई गंगा शपथ दिलवाई। आज के कार्यक्रम में भारतीय तिब्बत सेना पुलिस 35 वीं वाहिनी के डिप्टी कमांडेंट अमित कुमार, असिस्टेंट कमांडेंट राजन कुल्लू, इंस्पेक्टर अमर सिंह रंजीत, राजेश दलाल, सब इंस्पेक्टर केशव प्रसाद, शीसपाल, कबीर नेगी, देवेन्द्र सिंह व वन विभाग से गंगोत्री नेशनल पार्क रेंजर प्रताप पंवार, बीआरओ से एसडीओ प्रभात कुमार शर्मा , दिनेश, सतीश कुमार, भीकम सिंह, संतोष कुमार, यात्रा मजिस्ट्रेट रमेश नौटियाल, गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष रावल हरीश सेमवाल, सचिव सुरेश सेमवाल, गंगोत्री के गंगा विचार मंच के जिला संयोजक अशोक सेमवाल आदि उपस्थित रहे।


More in पर्यावरण

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING