Connect with us

पर्यावरण

18 जून को प्रदेश भर में चलाया जायेगा वृहद स्वच्छता अभियान : सुजाता सिंह

18 जून को प्रदेश भर में चलाया जायेगा वृहद स्वच्छता अभियान : सुजाता सिंह
सीएन, नैनीताल।
उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड, नैनीताल के मार्गदर्शन में 18 जून (रविवार) को वृहद स्वच्छता अभियान प्रदेश भर में चलाया जायेगा। जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुजाता सिंह ने वृहद स्वच्छता अभियान को सफल बनाने हेतु प्रदेश के सभी नागरिकों से जुडने की अपील की है।
उन्होंने कहा हरा डस्टबिन में गीला कचरा, जिसमें रसोई का कचरा, फल के छिलके, सड़े फल, सब्जी, बचा भोजन, अंडे के छिलके आदि को डालना है और नीला डस्टबिन में प्लास्टिक, बोतलें, कागज कप, प्लेट, पैकेट अखबार, डिब्बे, बॉक्स, पुराने कपड़े आदि को डालना है। उन्हांेने बताया कि प्लास्टिक बैग,स्ट्रा कप आदि का प्रयोग ना करें प्लास्टिक के बैग के स्थान पर कपडे के थैलों का प्रयोग करें। उन्होने प्रदेश के आम जनमानस से अपील की है कि जागरूकता एवं स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि जनपद में जहां भी कूडा-कचरा दिखाई देने पर मेल आई डी [email protected] पर शिकायत कर सकते हैं।

More in पर्यावरण

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING