Connect with us

पर्यावरण

लहलहाने लगी है जोशियाड़ा में रुद्राक्ष वाटिका, आज 20 पौधों का रोपण किया

लहलहाने लगी है जोशियाड़ा में रुद्राक्ष वाटिका, आज 20 पौधों का रोपण किया
सीएन, उत्तरकाशी।
रुद्राक्ष पौधरोपण मुहिम के तहत जोशियाड़ उत्तरकाशी में स्थित रुद्राक्ष वाटिका में परमार्थ निकेतन के पूज्य स्वामी चिदानंद मुनि महाराज, परमार्थ से आई साध्वी भगवती सरस्वती, उत्तराखंड के जाने माने फिजिशियन डाक्टर एसडी जोशी ने गंगा विचार मंच के प्रांत संयोजक लोकेंद्र सिंह बिष्ट के अनुरोध पर पर्यावरण वाटिका में रुद्राक्ष के 20 पौधों का रोपण किया। आज सोमवार को उत्तरकाशी में माँ गंगा के तट पर जोशियाड़ा में स्थित रुद्राक्ष वाटिका में 300 रुद्राक्ष के पौधों के साथ लहलहाने लगी है। इस अवसर पर चिदानद मुनि महाराज ने कहा कि एक समय आएगा जब देश विदेश के लोग उत्तरकाशी में रुद्राक्ष वाटिका के दर्शन के लिए आयेंगे। उन्होंने कहा की उनका लक्ष्य उत्तरकाशी की गंगा घाटी में एक लाख रुद्राक्ष पौध रोपण की है। लोग उन्हें खाली स्थान बताएं और रुद्राक्ष पौध उपलब्ध कराना परमार्थ की जिम्मेदारी है। उत्तरकाशी में इस पुनीत कार्य को गंगा विचार मंच के प्रांत संयोजक लोकेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में मां गंगा के तट पर विभिन्न स्थानों पर वर्ष 2022 में 8000 रुद्राक्ष की पौध का सफल रोपण किया गया। गंगा स्वच्छता व पर्यावरण से जुड़े गंगा विचार मंच के प्रयासों से गँगा तट पर जोशियाड़ा व हीना में जल विधुत निगम के सहयोग से रुद्राक्ष वाटिकाओं का निर्माण किया गया।। जोशियाड़ा वाटिका वर्ष 2022 में रुद्राक्ष के 300 रुद्राक्ष पौध का सफल रोपण हुआ था जो आज सफलता के साथ लहलहा रहे हैं। आपको बताते चलें कि परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानंद मुनि महाराज जी ने उत्तरकाशी के विभिन्न जगहों पर रुद्राक्ष की 8000 पौध उपलब्ध कराई थी। रोपण और जगहों का चयन वा वाटिकाओं का निर्माण का कार्य गंगा विचार मंच के प्रांत संयोजक लोकेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि रुद्राक्ष की पौध को उन्ही संस्थाओं व विभागों के परिसर में लगाया है जिन्होंने इनके संरक्षण व संवर्धन की जिम्मेदारी ली थी। इस कार्य मे नेहरू पर्वतारोहण संस्थान उत्तरकाशी ने 400 रुद्राक्ष के पौध, जल विद्युत निगम जोशियाड़ा वा मनेरी ने 1000 पौध, सीमा सड़क संगठन ने 200 रुद्राक्ष पौध आई टी बी पी महिडण्डा ने 600 रुद्राक्ष पौधए आई टी बी पी मातलि ने 100 रुद्राक्ष पौध, पुलिस अधीक्षक ने 150 रुद्राक्ष पौध का अपने अपने परिसरों में सफल रोपण वर्ष 2022 में किया जा चुका है। इधर रुद्राक्ष के रोपण कार्य को आगे बढ़ाते हुए गंगा विचार मंच उत्तराखण्ड ने पुनः जोशियाड़ा में 20 रुद्राक्ष पौध का रोपण परमार्थ निकेतन के पूज्य स्वामी चिदानंद मुनि महाराज, परमार्थ से आई साध्वी भगवती सरस्वती, उत्तराखंड के जाने माने फिजिशियन डाक्टर एसडी जोशी, डाक्टर कुसुम नौटियाल, डाक्टर बहुगुणा, परमार्थ से स्वामीजी के साथ आए 12 देशों से आए प्रतिनिधियों के हाथों रुद्राक्ष का रोपण करवाया गया। इस मौके पर सभासद महावीर चौहान, मनोज रांगड, जल विद्युत निगम के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

More in पर्यावरण

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING