Connect with us

पर्यावरण

उत्तरकाशी में जल संरक्षण के लिए साझा प्रयास के संकल्प के साथ हरेला पर्व के उपलक्ष्य में वृहद वृक्षारोपण अभियान शुरू

सीएन, उत्तरकाशी। जल संरक्षण एवं जल धाराओं का पुनर्जीवन के लिए सतत और साझा प्रयास किए जाने के संकल्प के साथ जिले में हरेला पर्व के उपलक्ष्य में वृहद वृक्षारोपण अभियान संचालित किया गया। हरेला पर्व के शुभारंभ पर भटवाड़ी ब्लॉक के बसुंगा गांव में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला, गंगा विचार मंच के प्रांत संयोजक लोकेंद्र सिंह बिष्ट, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव जज श्वेता राणा चौहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, आईटीबीपी, एनडीआरएफ, जन-प्रतिनिधियों, स्थानीय ग्रामीणों, युवक व महिल मंगल दलों ने उत्साहजनक भागीदारी कर दाड़िम, बांज, कचनार एवं नींबू सहित फलदार व चारा प्रजाति के पौधे रोपित किए। इस अवसर पर साल्ड गॉंव स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर में भी वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी डी.पी.बलूनी, उप जिलाधिकारी (भटवाड़ी) चतर सिंह चौहान, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आरसीएस पंवार, परियोजना निदेशक डीआरडीए रमेश चन्द्र, गंगोत्री नेशनल पार्क के उप निदेशक आरएन पाण्डेय, मुख्य कृषि अधिकारी जे.पी. तिवारी, सैनिक कल्याण अधिकारी कै. रंजीत सेठ, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र शैली डबराल, पर्यटन अधिकारी जसपाल चौहान, जिला युवा कल्याण अधिकारी विजय प्रताप भण्डारी, स्वजल के पर्यावरण विशेषज्ञ प्रताप मटूड़ा, आईटीबीपी की 12वीं बटालियन के कमांडेट एन.एस.भण्डारी, एनडीआरएफ के निरीक्षक अमलेश कुमार, सहित विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ ही गंगा विचार मंच के प्रांत संयोजक लोकेन्द्र सिंह बिष्ट, जिला संयोजक जय प्रकाश भट्ट, भाजपा नेता विजयपाल मखलोगा ने भी प्रतिभाग किया।

More in पर्यावरण

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING