पर्यावरण
ग्रीन आर्मी द्वारा चलाया गया मनोरा में पौंधारोपण अभियान
सीएन, नैनीताल। हल्द्वानी रोड मनोरा के पास के जंगल मे ग्रीन आर्मी टीम द्वारा एरिज के जंगलों में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। जिसमें आज एरिज के जंगलों में टीम द्वारा बाज़, पांगड़, पुतली के 30 वृक्ष लगाए गये। टीम द्वारा अब तक करीब 3195 से उपर पेड़ लगाये जा चुके हैं। टीम ने लोगो से अपील की है कि इस बरसात ज़्यादा से ज़्यादा वृक्ष लगाये और इस मुहिम में टीम का साथ दें। आज के अभियान के लिए दरबान सिंह गेड़ा द्वारा टीम को पेड़ दिये गये. जिसके लिये पूरी टीम की तरफ से उनको आभार व्यक्त किया गया। आज के अभियान में ग्रीन आर्मी की टीम से गोविंद प्रसाद, तनुज आर्य, सुरेश चंद्रा, राजेन्द्र प्रसाद, प्रियान्शु प्रसाद, रवि कुमार, सुनील कुमार, ललित बिष्ट, संजय नेगी सहित स्थानीय लोग मोजूद रहे।