Connect with us

पर्यावरण

जिला जज ने मानवता के उत्तर जीवन को वृक्षों का महत्व अभियान में पौंधारोपण किया

सीएन, नैनीताल। उत्तराखंड विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल एवं जिला न्यायाधीश/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के तत्वावधान में दीवानी न्यायालय व उसके आस-पास के क्षेत्रों में जिला न्यायाधीश सुजाता सिंह व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सीनियर सिविल जज बीनू गुलियानी द्वारा जिले में संचालित मानवता के उत्तर जीवन हेतु वृक्षों का महत्व के दौरान वृक्षारोपण किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सीनियर सिविल जज ने बताया कि इस वृक्षारोपण में फलदार व औषधि के साथ छायादार वृक्ष लगाए गए। उन्होंने कहा कि यह वृक्षारोपण कार्यक्रम 21 जुलाई 2023 तक चलाया जाएगा। इस अवसर पर परिवार न्यायाधीश सुवीर कुमार, प्रथम अपर जिला न्यायाधीश अजय चौधरी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रमेश सिंह, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ज्योत्सना, सिविल जज सीनियर डिविजन पुनीत कुमार, सिविल जज जूनियर डिविजन तनुजा कश्यप, सिविल जज जूनियर डिविजन प्रथम अपर आयशा फरहीन, जिला बार अध्यक्ष मनीष जोशी, शासकीय अधिवक्ता फौजदारी सुशील कुमार शर्मा, चीफ लीगल एंड डिफेंस काउंसलिंग अधिवक्ता सोहन तिवारी, संयुक्त जिला कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

More in पर्यावरण

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING